Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर इस दिन देखें 'धुरंधर', इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, आ गई डिटेल
Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दमदार अभिनय, हाई-ऑक्टेन एक्शन और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से सजी ये फिल्म दर्शकों को लगातार बांधे हुए है।
नए-नए रिकॉर्ड बना रही है 'धुरंधर'
यही वजह है कि रिलीज के साथ ही 'धुरंधर' न सिर्फ चर्चा में आई है बल्कि छप्परफाड़ कमाई करते हुए नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम करती जा रही है। 'धुरंधर' ने अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कम नहीं होने दी है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार
भारत में ये फिल्म 12 दिनों में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार निकल गया है। कई शहरों में अब भी थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं।
'धुरंधर' को OTT पर कब और कहां देखें?
-जो दर्शक 'धुरंधर' को थिएटर में मिस कर चुके हैं या घर बैठे आराम से देखना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए मेकर्स के साथ एक बड़ी डील कर ली है।
-खबरों की मानें तो 'धुरंधर' की ओटीटी रिलीज जनवरी 2026 में हो सकती है। GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 3 घंटे से ज्यादा अवधि वाली ये फिल्म आगामी 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि इस तारीख को लेकर अब तक न तो मेकर्स और न ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।
130 करोड़ रुपए में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स
-सूत्रों के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने 'धुरंधर' के डिजिटल राइट्स करीब 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। अगर ये आंकड़ा सही साबित होता है तो ये रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी ओटीटी डील मानी जाएगी।
-स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शक फिल्म को हाई-डेफिनिशन क्वालिटी में देख सकेंगे, जिसमें एक्शन सीक्वेंस और कहानी के ट्विस्ट पूरी भव्यता के साथ पेश किए जाएंगे।
'धुरंधर' की शानदार बॉक्स ऑफिस जर्नी
-'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस जर्नी बेहद शानदार रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। दिलचस्प बात ये है कि 'धुरंधर' ने दूसरे हफ्ते में पहले हफ्ते से भी ज्यादा कमाई कर डाली है।
-फिल्म ने हाईएस्ट ग्रॉसिंग सेकेंड मंडे का रिकॉर्ड बनाया और 30.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं दूसरे मंगलवार को भी इसका कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा। इन आंकड़ों के साथ 'धुरंधर' ने भारत में 12 दिनों में 411.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिलहाल हर किसी की नजरें 'धुरंधर' के अगले बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications