Dhurandhar BO Collection Day 21: 1000 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर', बॉक्स ऑफिस पर रचा ऐतिहासिक धमाका
Dhurandhar Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। अब इस स्पाई-थ्रिलर मूवी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
'धुरंधर' ने 21 दिन में कमाए 1000 करोड़
जानकारी के अनुसार 'धुरंधर' ने महज 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है जिससे ये फिल्म बॉलीवुड इतिहास में खास मुकाम पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई है।

फिल्म को दर्शकों से मिल रहा है भरपूर प्यार
फिल्म 'धुरंधर' के निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि मूवी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 दिनों में 1006.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ये आंकड़ा फिल्म की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और दर्शकों के प्यार को साफ दिखाता है।
फिल्म का दमदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
फिल्म मेकर्स के मुताबिक मूवी ने रिलीज के पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 261.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 15वें से 20वें दिन तक फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
क्रिसमस डे पर कमाए 28.60 करोड़ रुपये
-इन आंकड़ों के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं 'धुरंधर' की ये कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि ये 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले ये मुकाम सिर्फ 'दंगल', 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों ने हासिल किया था। अब इस एलीट लिस्ट में 'धुरंधर' का नाम भी दर्ज हो गया है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी इस क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 915 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जापान में रिलीज के बाद इसके 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि साउथ सिनेमा की कई फिल्में पहले ही ये आंकड़ा पार कर चुकी हैं।
आदित्य धर का निर्देशन और दमदार स्टारकास्ट
-आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' एक स्पाई-थ्रिलर मूवी है जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। देश से जुड़ी कई अहम घटनाओं को फिल्म में रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। हालांकि कहानी को सिनेमैटिक बनाने के लिए क्रिएटिव छूट भी ली गई है।
-फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी ताकत रही है जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications