Dhurandhar BO Collection Day 10: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रचा इतिहास, 10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई
Dhurandhar Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि चारों तरफ सिर्फ उसी की चर्चा हो रही है। रिलीज के 10 दिन पूरे होते-होते फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई है।
फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल दिखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे वीकेंड पर जहां फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल दिखा है, वहीं रविवार यानी 10वें दिन फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी सिंगल-डे कमाई दर्ज कर ली है। नॉर्थ से साउथ तक मिल रहे प्यार और दमदार वर्ड ऑफ माउथ का असर सीधे इसकी कमाई पर नजर आ रहा है।

10 दिनों में 350 करोड़ का आंकड़ा पार
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 28 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी और शुरुआती दिनों में कलेक्शन लगातार बढ़ता गया।
-पहले सोमवार को फिल्म ने हल्की गिरावट जरूर आई थी लेकिन इसके बाद फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली और महज 10 दिनों में 350 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
फिल्म ने 10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई
-दूसरे वीकेंड पर 'धुरंधर' का जलवा सिर चढ़कर बोला। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 32.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं फिल्म ने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 59 करोड़ रुपए की छप्परफाड़ कमाई की है।
-इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 351.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात ये है कि 10वां दिन फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा कमाई वाला दिन बन गया है।
पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ के पार थी फिल्म
-अगर पहले सप्ताह के डेली कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने मजबूत पकड़ दिखाई थी। फिल्म ने 28 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया था। फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
-फिल्म ने चौथे दिन 23.25 करोड़, 5वें दिन 27 करोड़, छठे दिन 27 करोड़ और 7वें दिन 27 करोड़ का कुल कारोबार किया था। इन आंकड़ों के साथ पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपए रहा था, जिसने फिल्म को बड़े हिट्स की कतार में खड़ा कर दिया था।
दूसरे वीकेंड पर फिल्म का नया रिकॉर्ड
आदित्य धर की 'धुरंधर' ने दूसरे वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) में ही करीब 144 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म ने 'पुष्पा 2' और 'छावा' जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर अब सबसे आगे नजर आ रही है।
10वें दिन कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ कुल कलेक्शन ही नहीं बल्कि 10वें दिन की कमाई के मामले में भी 'धुरंधर' ने कई मेगा बजट फिल्मों को पछाड़ दिया है। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती हुई दिखाई दे रही है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के करीब
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है। 9 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 446.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। माना जा रहा है कि 10वें दिन की करीब 110 करोड़ रुपये की ग्लोबल कमाई के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 520 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications