Dhurandhar 2 Trailer Release: 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ा अपडेट, आज नहीं इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, नोट करें Time

Dhurandhar 2 Trailer Release: फैंस की बढ़ती दीवानगी के बाद जियो स्टूडियोज (Jio Studios) और B62 Studios ने रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2-द रिवेंज' के ट्रेलर रिलीज की फाइनल डेट अनाउंस कर दी है। इस स्पाई-एक्शन एंटरटेनर मूवी का जबरदस्त पोस्टर उस पल को कन्फर्म करता है जिसका लोगों को लंबे समय से बेसब्री से इंतज़ार था ।

7 मार्च 2026 को रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
जियो स्टूडियोज (Jio Studios) और B62 Studios ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर रिलीज करते हुए लोगों को बताया है कि इस फिल्म का ट्रेलर आगामी 7 मार्च 2026 (शनिवार) सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज होगा।

Dhurandhar 2

स्पाई-एक्शन मूवी का मजा और बढ़ने वाला है

अनजान आदमियों की कहानी में, इस बार लड़ाई ज्यादा पर्सनल लगती है क्योंकि रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के रूप में अपने दोहरे अवतार में लौट रहे हैं, जिससे इस जबरदस्त स्पाई-एक्शन मूवी का मजा और ज्यादा बढ़ने वाला है।

प्रोड्यूसर्स ने रिलीज किया 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेक्निकल कारणों के चलते 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को एक दिन के लिए पोस्टपोन किया गया है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया है कि आगामी 7 मार्च 2026 फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के नए पोस्टर में रणवीर सिंह को हाथ में गन लिए देखा जा सकता है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है- इस बार लिया जाएगा बदला। ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11.01 बजे आएगा। 'धुरंधर-द रिवेंज' वर्ल्डवाइड 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिलहाल लोग फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ मूवी के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+