Dhurandhar 2 Teaser Out: 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह का इंटेस लुक देख कांपे लोग

Dhurandhar 2 Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई।

'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज
अब इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी कर दिया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

Dhurandhar 2 Teaser

'ये नया हिंदुस्तान है...ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'

थिएट्रिकल रिलीज के लगभग 60 दिन बाद आज यानी 3 फरवरी 2026 को फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। टीजर की लॉगलाइन ने ही फिल्म के टोन का अंदाज दे दिया- 'ये नया हिंदुस्तान है...ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'। सिर्फ कुछ सेकंड की झलक ने साफ कर दिया है कि इस बार दांव पहले से बड़ा और मिशन ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

फिल्म की कहानी किस दिशा में बढ़ेगी?

-पहली फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था, जो कराची के आपराधिक नेटवर्क में घुसपैठ कर राजनीतिक अंडरवर्ल्ड तक पहुंचता है।

-सीक्वल में कहानी रणवीर सिंह के दूसरे अहम किरदार जसकीरत सिंह रंगी के अतीत और मिशन पर फोकस कर सकती है। हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कहानी का खुलासा नहीं किया है लेकिन टीजर के संकेत बताते हैं कि ये अध्याय पहले से ज्यादा इंटेंस और पर्सनल होने वाला है।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन

आदित्य धर एक बार फिर इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म की कमान संभाल रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म की रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश

-रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात ये है कि उसी दिन यश की कन्नड़ एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।

-फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी, जिससे इसका दायरा पैन-इंडिया हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+