'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना
Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सुर्खियां बटोर रही है, वहीं दूसरी ओर ये अब राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने फिल्म को लेकर तीखा हमला बोलते हुए इसे चापलूसी की पराकाष्ठा तक बता दिया है।
भूपेश बघेल ने 'धुरंधर 2' पर किया तीखा हमला
भूपेश बघेल के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और फिल्म को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' पर तीखी टिप्पणी की है।

'धुरंधर 2' को कहा चापलूसी की पराकाष्ठा
भूपेश बघेल ने फिल्म 'धुरंधर 2' को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कुछ खास लोगों को खुश करने की कोशिश और चापलूसी की ऊंचाई करार दिया है। रायपुर में मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा है- फिल्म 'धुरंधर 2' कुछ लोगों को खुश करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है और चापलूसी की पराकाष्ठा है। पहलगाम में 40 लोग मारे गए, फिर भी आतंकवादी नहीं पकड़े गए।
'पुलवामा में 40 किलो RDX कहां से लाया गया था?'
-भूपेश बघेल ने आगे कहा- पहले पुलवामा में 40 किलो आरडीएक्स लाया गया था, वह कैसे कभी ट्रेस नहीं हुआ? आतंकवादी घटनाएं केवल बढ़ती जा रही हैं और फिर भी वो दावा करते हैं कि आतंकवाद समाप्त हो रहा है।
-भूपेश बघेल ने हाल के आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर आतंकवाद नियंत्रण में नाकामी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म जैसी चीजों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है जबकि वास्तविकता में सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
-पुलवामा हमले (2019) और हाल के पहलगाम हमले जैसे उदाहरण देकर भूपेश बघेल ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल भूपेश बघेल का बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, खासकर जब फिल्म को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच मतभेद उभर रहे हैं।
-वहीं बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने फिल्म का बचाव करते हुए कहा है कि ये पाकिस्तान द्वारा भारत पर थोपे गए आतंकवाद के दर्द को दर्शाती है और ज्यादातर भारतीय इसे पसंद कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेता रशीद अल्वी ने इसे बीजेपी का प्रचार बताते हुए फिल्म पर बैन की मांग की थी।
विपक्षी नेता धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा करार दे रहे हैं
बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर आदित्या धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' एक जासूसी थ्रिलर मूवी है,जो पाकिस्तान में घुसपैठिए भारतीय एजेंट की कहानी पर आधारित है। फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इसे देशभक्ति पर आधारित बता रहे हैं जबकि विपक्षी नेता इसे प्रोपेगैंडा करार दे रहे हैं।
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की ऐतिहासिक शुरुआत
फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की है और ये एक ही दिन में 100 करोड़ का नेट आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड मूवी बन गई है। हालांकि इस जादुई आंकडे़ को छूने में फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज का भी बड़ा हाथ रहा है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना कर रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications