Dhurandhar 2 BO Collection Day 18: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस तूफान, 18वें दिन 1000 करोड़ पार, रचा ये इतिहास
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो जादू चलाया है वो हाल के वर्षों में बेहद कम देखने को मिला है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे दमदार सितारों से सजी ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
दो हफ्तों तक धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म 'धुरंधर 2' ने तीसरे शनिवार और रविवार को भी शानदार उछाल दिखाया है, जिससे इसकी कुल कमाई ने नया इतिहास रच दिया है। लोग फिल्म की कहानी से लेकर एक्टरों के अभिनय तक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'धुरंधर 2' की 18वें दिन की कमाई ने चौंकाया
-गत 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने गत 5 अप्रैल 2026, तीसरे रविवार यानी 18वें दिन फिल्म ने करीब 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
-अगर शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में फिल्म 'धुरंधर 2' ने 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में भी इसका दबदबा कायम रहा और फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये बटोरे।
-तीसरे हफ्ते में भी कलेक्शन मजबूत बना हुआ है, जिससे साफ है कि दर्शकों का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। इसी के साथ 18 दिनों में फिल्म 'धुरंधर 2' की कुल कमाई 1013.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
1000 करोड़ क्लब में एंट्री, बना नया रिकॉर्ड
-'धुरंधर 2' ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया है। खास बात ये है कि ये उपलब्धि हासिल करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने इतनी तेजी से इस क्लब में एंट्री ली है।
-अब 'धुरंधर 2' की नजर साउथ के फेमस एक्टर प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर है, जिसने भारत में 1030.42 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए 'धुरंधर 2' को इस आंकड़े को पार करने के लिए अब सिर्फ करीब 17 करोड़ रुपये की जरूरत है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
क्या है फिल्म 'धुरंधर 2' की खासियत?
फिल्म 'धुरंधर 2' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर की सीक्वल है, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच मजबूत फैनबेस तैयार कर लिया था। इसी का फायदा 'धुरंधर 2' को भी मिल रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर जारी रहेगा दबदबा?
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए साफ है कि 'धुरंधर 2' अभी और कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में अपनी जगह पक्की कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications