Dharmendra: बीमार धर्मेंद्र की ऐसी तस्वीर हुई वायरल, मिनटों में इंटरनेट पर मचा बवाल, क्या है नई फोटो का राज?
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कुछ दिनों पहले ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल एक्टर का परिवार उन्हें घर ले आया है और डॉक्टरों की टीम घर पर ही उनकी जांच कर रही है।
जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं धर्मेंद्र
परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। ऐसे में उनके 90वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की बातें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे लिजेंड्री एक्टर
-फेमस डायरेक्टर श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड किरदार में नजर आएंगे।
-वहीं इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स की तरफ से बताया गया है कि एक्टर धर्मेंद्र इस मूवी में 21 साल के अरुण खेत्रपाल के पिता के रोल में दिखाई देंगे।
-हालांकि इस फिल्म में धर्मेंद्र का शामिल होना कोई नई बात नहीं है लेकिन ये पहली बार है जब लोगों को उनके इस कैरेक्टर के बारे में डिटेल्स पता चल रही हैं।
धर्मेंद्र की जबरदस्त वापसी और लोगों में उत्साह
-ये अनाउंसमेंट मैडॉक फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल से की गई है, जहां टीम ने धर्मेंद्र का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर को रिलीज करते वक्त कैप्शन में लिखा गया है- पिता बेटों को बड़ा करते हैं। लेजेंड्स देश को आगे बढ़ाते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक टाइमलेस लेजेंड हमें दूसरे की कहानी दिखाता है।
-ये धर्मेंद्र के लिए एक बहुत इंतजार किया जाने वाला कमबैक है, जो कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस धर्मेंद्र को वापस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं, खासकर हाल ही में उनकी हेल्थ खराब होने के बाद।
-फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र अवार्डी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी में गंभीरता लाते हैं। धर्मेंद्र को आखिरी बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (2024) और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (2023) में देखा गया था।
लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के रोल में नजर आएंगे अगस्त्य नंदा
-अगस्त्य नंदा ने साल 2023 में जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के रोल में नजर आएंगे। 24 साल के एक्टर ने उस युवा सैनिक का रोल निभाया है जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हो गया था।
-अरुण खेत्रपाल की बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था जिससे वह उस समय भारत के सबसे बड़े मिलिट्री सम्मान को पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए थे।
फिल्म के पोस्टर में दिखा धर्मेंद्र का ऐसा अंदाज
-फिल्म मेकर्स ने एक और पोस्टर शेयर किया है जिस पर लिखा है- एक पिता का सबसे बुरा सपना एक देश के लिए फिर से सपने देखने का मौका बन गया। वो जो न सिर्फ हिंदुस्तानी बल्कि पाकिस्तानी फौज के लिए भी मिसाल बन गया।
-श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के रिलीज होने का लोग उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सुरती ने मिलकर लिखी है।
-वहीं अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र के अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी मुख्य भूमिका में हैं। इन कलाकारों के चलते फिल्म की कहानी मजबूती पकड़ सकती है। क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली फिल्म 'इक्कीस' इतिहास और बहादुरी का एक जबरदस्त मेल बन रही है। धर्मेंद्र के फैंस उनकी इस इमोशनल वापसी का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications