अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र ने शेयर किया Video, खुद बताया अपनी बीमारी के बारे में
मुंबई, 02 मई। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम सितारों में से एक कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बीमारी की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया था। हालांकि 86 साल के दिग्गज एक्टर अब स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आए हैं और उन्होंने खुद इस बारे में वीडियो जारी करके अपने हेल्थ के बारे में लोगों को बताया है।
Recommended Video

'मुझे बैक पेन की वजह से अस्पताल की सैर करनी पड़ी'
अपने वीडियो में एक्टर पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने वीडियो में साफ तौर पर अपनी बीमारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे बैक पेन की वजह से अस्पताल की सैर करनी पड़ी लेकिन आप लोगों की शुभकामनाओं और ऊपर वाले की दया से मैं ठीक होकर घर आ गया हूं। उन्होंने कहा कि ज्यादा कसरत करने के कारण मेरी ऐसी हालत हुई है इसलिए आप लोगों से अपील है कि आप लोग भी कसरत करते वक्त अपना ख्याल रखें।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
बता दें कि धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हालत जानने को बेकरार थे। धर्मेंद्र इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं और इसलिए ही उन्होंने अपना वीडियो शेयर करके लोगों को अपने बारे में बताया है।

'दिल भी तेरा हम भी तेरे'
मालूम हो कि बॉलीवुड में ही मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने ब्लैक एंड व्हाईट से कलर तक के सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद वो अस्सी के दशक तक फिल्मी पर्दे पर हीरो बनकर छाए रहे। उन्होंने अपने जमाने की हर टॉप अभिनेत्री के साथ काम किया है। जिसमें मीना कुमारी से लेकर श्रीदेवी तक शामिल हैं। धर्मेंद्र की एक्टिंग में आपको अदायगी का हर रंग नजर आता है।
ड्रीम गर्ल हेमामालिनी से की है शादी
चाहे वो एक्शन हो या फिर कॉमेडी, धर्मेद्र हर जगह हिट रहे हैं। धर्मेंद्र ने बिना तलाक दिए दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी से चार बच्चे और दूसरी शादी से दो बच्चे हैं। उन्होंने ड्रीम गर्ल हेमामालिनी से शादी की है। उनको इस शादी से दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। तो वहीं धर्मेंद्र को पहली शादी से दो बेटे सनी और बॉबी देओल हैं। जो कि फिल्मों में खासा हिट रहे हैं। सनी का बेटा भी अब फिल्मों में हीरो बन गया है। कुल मिलाकर देओल परिवार की तीसरी जनरेशन अब फिल्मों में सक्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications