ICU से धर्मेंद्र ने किसे किया था आखिरी कॉल? क्या हुई थी बात? मौत नहीं चाहते थे एक्टर, फिर क्या हुआ उनके साथ?
Dharmendra Last Phone Call: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के दिलों में ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भर पाना मुश्किल है। गत 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र के जाने के बाद से पूरा फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है।
निकितन धीर का धर्मेंद्र को लेकर शॉकिंग खुलासा
इस बीच दिवंगत एक्टर पकंज धीर के बेटे एक्टर निकितन धीर ने धर्मेंद्र से जुड़े कुछ बेहद निजी और भावुक किस्से शेयर किए हैं, जिसने सभी की आंखें नम कर दी हैं। निकितन धीर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र के प्रति अपने संबंध और उनसे जुड़ी अंतिम यादों को शेयर किया है।

धर्मेंद्र ने ICU से किसे किया था आखिरी फोन कॉल?
-निकितन धीर ने बताया कि जब उनके पिता पंकज धीर का निधन हुआ था तब धर्मेंद्र तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वह आईसीयू (ICU) में थे। निकितन धीर ने बताया कि धर्मेंद्र ने ICU से फोन कर उनकी मां अनीता धीर से बात की थी।
-निकितन धीर ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरे पिता के निधन के बाद धरम अंकल ने ICU से मेरी मां को फोन किया था। उन्होंने मां से कहा था कि वो जल्द ही घर लौट आएंगे। चिंता न करें। उनकी मौत नहीं होगी, वह ठीक हो जाएंगे। निकितन के मुताबिक ये फोन कॉल उनके दिल की उदारता और बड़ेपन का सबसे बड़ा परिचय है।
पंकज धीर के बेटे निकितन ने खोले ऐसे राज
-निकितन धीर ने बताया कि उनके परिवार और धर्मेंद्र के बीच दशकों पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने याद किया कि वह और उनके दिवंगत पिता पंकज धीर अक्सर ये चर्चा करते थे कि भारतीय सिनेमा का सबसे सफल हीरो धर्मेंद्र रहे हैं।
-निकितन ने अपने पिता पंकज धीर और धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- पापा कहते थे कि सबसे मर्दाना, सबसे हैंडसम, सबसे हंबल और सोने जैसा दिल रखने वाला इंसान, धर्मेंद्र ही हैं।
'धर्मेंद्र जैसा दूसरा कोई नहीं होगा'
-निकितन धीर ने कहा- धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे बल्कि उनके परिवार के लिए पिता समान थे। उन्होंने लिखा- हम उनकी गोद में पले-बढ़े। उन्होंने हमेशा हमें प्यार और आशीर्वाद दिया। उनकी मुस्कान पूरे कमरे को रोशन कर देती थी। ये हमारे परिवार के लिए निजी नुकसान है।
-निकितन धीर ने धर्मेंद्र के लिए इमोशनल होते हुए लिखा है- हमारे बचपन को खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया। आपने हमें दिखाया कि एक इंसान वास्तव में क्या हो सकता है। आप जो जगह छोड़ गए हैं, उसे कोई नहीं भर पाएगा। धर्मेंद्र जैसा दूसरा कोई नहीं होगा।
लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर 2025 को हुआ धर्मेंद्र का निधन
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पिछले कुछ महीनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। गत 12 नवंबर 2025 को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और वह घर पर ही इलाज करा रहे थे लेकिन हालात बिगड़ने के बाद 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।
-धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया, जहां अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications