Dharmendra को है ये गंभीर बीमारी, कैसे ICU तक पहुंचे एक्टर? जानें 'ही-मैन' की तबीयत बिगड़ने का पूरा सच
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 89 वर्षीय अभिनेता को कुछ दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में थे।
धर्मेंद्र की तबीयत में हुआ सुधार
अब डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें गत 12 नवंबर2025 (बुधवार) सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

धर्मेंद्र का इलाज और रिकवरी घर पर होगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ये फैसला लिया है कि अब उनके पिता का इलाज और रिकवरी घर पर ही जारी रहेगी।
कैसे बिगड़ गई थी धर्मेंद्र की हालत?
-मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि एक्टर धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक बनी हुई थी। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं गत 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को एक्टर के अस्पताल में ही निधन की बात सामने आने लगी थी।
-वहीं एक्टर के निधन की बात सामने आते ही बेटी ईशा देओल ने साफतौर पर इस बात का खंडन किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उनके पिता धर्मेंद्र की मौत नहीं हुई है। वह अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी ने भी मौत की बात को झूठा बताया था।
मौत की खबर से भड़क गई थीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी तो इस तरह की फर्जी खबर फैलाने वालों को सरेआम लताड़ने भी लगी थीं। जानकारी के अनुसार गत 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी। उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके अलावा धर्मेंद्र के परिवार वालों के अलावा कई बड़े सेलेब्स जैसे शाहरुख खान सलमान खान, लिजेंड्री एक्टर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
धर्मेंद्र को हो रही थी सांस फूलने की शिकायत
-आपको बता दें कि ब्रीच कैंडी अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि 89 साल के धर्मेंद्र को सांस फूलने की शिकायत के चलते एडमिट कराया गया था। पहले उन्हें आईसीयू में रखा गया था लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।
-अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल पहुंचे थे तो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। हालांकि उम्र अधिक होने पर ऐसा होना सामान्य है। डॉक्टरों की तरफ से बताया गया है कि धर्मेंद्र को फेफड़ों में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्हें पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी।
क्या होता है डिस्पनिया (Dyspnea)?
-आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ साथ लोगों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ती रहती हैं। सांस लेने में तकलीफ होने वाली बीमारी को Dyspnea (डिस्पनिया) या Shortness Of Breath (शॉर्टनेस ऑफ ब्रेथ) कहते हैं। ये एक लक्षण है जिसका मतलब है सांस लेने में असुविधा या सांस न ले पाना और ये कई अलग-अलग बीमारियों का संकेत हो सकता है।
-दिल और फेफड़ों की बीमारियां डिस्पेनिया के सामान्य कारण हैं। डिस्पनिया, जिसे आम भाषा में सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ कहते हैं, सांस लेने में असहजता या कठिनाई की व्यक्तिपरक अनुभूति है। यह अक्सर हृदय या फेफड़ों की समस्याओं का लक्षण होता है, लेकिन यह अस्थमा, निमोनिया, एनीमिया, चिंता या शारीरिक परिश्रम के कारण भी हो सकता है। डिस्पनिया के गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
-आपको बता दें कि गत 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। ऐसे में अचानक ही पूरे अस्पताल में ये खबर फैल गई कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है जबकि उनका ट्रीटमेंट जारी थी और वह रिस्पॉन्ड भी कर रहे थे।
देओल परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान
-गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) की सुबह देओल परिवार ने धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की पुष्टि करते हुए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। बयान में कहा गया है- धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे।
-स्टेटमेंट में कहा गया है- हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वह किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और इस दौरान उनकी और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम एक्टर के जल्द स्वस्थ होने के लिए किए गए सभी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के आभारी हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वह आप सब से बहुत प्यार करते हैं।
-परिवार के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने राहत की सांस ली है और धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। लोग धर्मेंद्र के जल्द रिकवरी के लिए दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया सच
वहीं धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने मीडिया से बातचीत में कहा है- एक्टर धर्मेंद्र को आज सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। परिवार ने फैसला लिया है कि अब एक्टर का इलाज घर पर ही किया जाएगा। डॉक्टर के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि अभिनेता की तबीयत अब स्थिर है और वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications