Dharmendra Family: सौतेली मां Hema Malini से उम्र में कितने छोटे हैं Sunny Deol और बॉबी देओल?
Dharmendra Family: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से अलग पहचान बनाई थी। हालांकि, उनकी सादगी और जिंदादिली ने भी उन्हें पूरे देश का चहेता स्टार बना दिया था। धर्मेंद्र उन स्टार्स में थे जो अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखते थे। इसके बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खास तौर पर उनकी दो शादियां और उनके बच्चों के बीच रिश्तों को लेकर मीडिया में काफी कुछ कहा गया।
धर्मेंद्र ने पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से की थी, जिनसे उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स हैं। हालांकि, शादी-शुदा होने के बावजूद वह हेमा मालिनी के प्यार में पड़ गए थे। बाद में 1980 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना उन्होंने दूसरी शादी कर ली। उनकी शादी के वक्त उनके चारों बच्चे काफी बड़े थे।

Hema Malini से सिर्फ 8 साल छोटे हैं सनी देओल
- धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के बावजूद अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ा और आखिरी वक्त तक वह साथ रही थीं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की उम्र में काफी अंतर है। धर्मेंद्र ड्रीम गर्ल से 14 साल बड़े थे।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Death: पंजाब के धर्मेंद्र बने बॉलीवुड के हीमैन, जानें राजस्थान के बीकानेर ने कैसे दी थी नई पहचान?
- सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 और बॉबी देओल जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ है। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था। सनी अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी से सिर्फ 8 साल छोटे हैं। बॉबी देओल उनसे करीब 21 साल छोटे हैं।
- जब धर्मेंद्र ने 1980 में हेमा मालिनी से शादी की, तब सनी देओल की उम्र लगभग 23 साल थी और बॉबी देओल की उम्र करीब 11 साल थी।
Dharmendra Family: बहनों की शादी में नहीं पहुंचे थे सनी और बॉबी
धर्मेंद्र का यह पारिवारिक समीकरण बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक है। उम्र, रिश्तों और निजी फैसलों ने पूरी फैमिली डायनामिक्स को एक अनोखा मोड़ दिया। हेमा मालिनी की दोनों बेटियों की शादी में धर्मेंद्र ने हिस्सा लिया था, लेकिन सनी और बॉबी नहीं पहुंचे थे।
एक इंटरव्यू में एषा देओल ने कहा भी था कि उनके अपने दोनों बड़े भाइयों से अच्छे संबंध है, लेकिन वह मीडिया के सामने इसका जिक्र नहीं करना चाहती हैं। कहा जाता है कि धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन पर कभी हेमा मालिनी और उनकी बेटियों से संबंध बनाने का दबाव नहीं डाला।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Death: अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट से निकलीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी?












Click it and Unblock the Notifications