Dharmendra Death: पंजाब के धर्मेंद्र बने बॉलीवुड के हीमैन, जानें राजस्थान के बीकानेर ने कैसे दी थी नई पहचान?
Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरे देश को दुख की लहर है। फैंस और बॉलीवुड के उनके साथी कलाकार भी हीमैन के निधन की खबर से सदमे में हैं। मूल रूप से पंजाब के रहनेवाले धर्मेंद्र की कर्मभूमि मुंबई रही। उन्होंने 6 दशक तक फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। हालांकि, राजस्थान के बीकानेर से भी उनका बहुत खास रिश्ता था। बीकानेर में वह जनता की अदालत में उतरे और बीजेपी के टिकट पर जीतकर सांसद बने थे।
हीमैन ऑफ बॉलीवुड के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाया। राजनीति में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। धर्मेंद्र को राजस्थान के बीकानेर ने एक नई राजनीतिक पहचान दी थी। यहां से वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर सांसद बने थे। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि राजनीति मुझे रास नहीं आई।

Dharmendra Death: बीजेपी से सांसद बने थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ, लेकिन उनकी लोकप्रियता पूरे देश में फैली। 1960 और 70 के दशक में वे रोमांस, एक्शन और हास्य भूमिकाओं से पूरे देश के चहेते स्टार बने थे। शोले', 'धर्मवीर', 'सितमगर', 'बंदिनी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार का दर्जा दिलाया। उनकी पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें बॉलीवुड का हीमैन बना दिया। बाद में उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया और बीजेपी के सांसद बने थे। हालांकि, उन्होंने सक्रिय राजनीतिक करियर को आगे नहीं बढ़ाया।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Death: अमिताभ, शाहरुख से ज्यादा हिट फिल्में, फिर क्यों नहीं मिला धर्मेंद्र को 'सुपरस्टार का टैग'
Bikaner की जनता से धरम जी का था दिल का रिश्ता
- साल 2004 में बीजेपी ने उन्हें राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से टिकट दिया। दिलचस्प बात यह है कि बीकानेर में उनका न कोई पारिवारिक आधार था और न ही कोई राजनीतिक परंपरा।
- फिल्मों में अपनी लोकप्रियता के दम पर वह चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। बीकानेर की जनता ने भी उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया था। अपनी राजस्थान यात्रा के दौरान वह बीकानेर का जिक्र करना नहीं भूलते थे।
- कहा जाता है कि धर्मेंद्र को बीकानेर की संस्कृति, सादगी और लोगों का लगाव बेहद पसंद आया था। पंजाब के बेटे को राजस्थान ने दिल खोलकर प्यार दिया, जिसका जिक्र हीमैन अक्सर किया करते थे।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Passed Away: 'एक युग का अंत', दिग्गज नेता के निधन पर रो पड़ा देश, PM मोदी ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications