Dharmendra Death: अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट से निकलीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी?

Dharmendra Death: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने 24 नवबंर 2025 की दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यूज एजेंसी IANS ने 1 बजकर 10 मिनट पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की। इसके बाद मु्ंबई के विले पर्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई और देओल परिवार के लोगों का आना वहां शुरू हो गया।

सलमान खान, राइटर सलीम खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे सितारे पहुंचे। रिपोर्ट्स की माने तो धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार के पहले ही उनकी दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी श्मशान घाट से बाहर निकल गईं।

dharmendra-death-news-second-wife-hema-malini-left-crematorium

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा पवन हंस श्मशान खान पर दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचीं। इसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल भी श्मशान घाट पहुंची थीं। लेकिन कुछ ही देर बाद हेमा और उनकी बेटी ईशा श्मशान घाट से बाहर निकल गईं। बाहर निकलते हुए वो बदहवास दिखीं। उनके बाहर निकलने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के पहले ही निकल गईं। क्योंकि अभी तक श्मशान घाट पर बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं। परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार होने की पुष्टि भी नहीं हुई है। हालांकि oneindia hindi हेमा के श्मशान घाट से पहले निकलने की खबर की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें, धर्मेंद्र और हेमा ने फिल्मों में साथ काम करना शुरू किया था। यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। जिसके बाद दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली। इस शादी से धर्मेंद्र को बेटियां हुईं। हेमा से शादी करने से पहले भी धर्मेंद्र शादीशुदा थे। उस शादी से उन्हें चार बच्चे थे। जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल का नाम भी शामिल है। पापा धर्मेंद्र की दूसरी शादी से उनके बेटे सनी और बॉबी नाखुश थे। रिपोर्ट्स की माने तो वे सालों तक अपनी सौतेलीं बहनों से बात भी नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+