Dharmendra Family: धर्मेंद्र की 2 बीवियां, 6 बच्चे और 13 नाती-पोते, जानें 'वीरू' के परिवार में हैं कौन-कौन
Dharmendra Family: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं और स्वस्थ हो रहे हैं।
नहीं हुई एक्टर धर्मेंद्र की मौत
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने बताया है कि एक्टर अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। पत्नी और बेटी ने धर्मेंद्र की मौत की खबर से साफ इनकार किया है और इस तरह की फर्जी खबर फैलाने से लोगों को मना किया है।

हेमा मालिनी और ईशा देओल ने बताई ऐसी बात
आपको बता दें कि आज यानी 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि 89 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। हालांकि एक्टर की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने मौत की खबर से साफ इनकार किया है।
क्या है लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन का सच?
-आपको बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आज कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई है।
-इस खबर के सामने आने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि तक देने लगे थे। हालांकि इसके तुरंत बाद ही धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से मौत की खबर को फर्जी बताया।
आइए आपको बताते हैं धर्मेंद्र के पूरे परिवार के बारे में-
दो शादियां और बड़ा परिवार
धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं, पहली प्रकाश कौर से और दूसरी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी से। एक्टर के कुल 6 बच्चे और 13 नाती-पोते हैं।
पहली पत्नी- प्रकाश कौर
धर्मेंद्र की पहली शादी उस समय हुई थी जब वह केवल 19 वर्ष के थे। उस वक्त वह फिल्मों में काम नहीं करते थे। प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हुए- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल।
दूसरी पत्नी- हेमा मालिनी
-फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद धर्मेंद्र की मुलाकात एक्ट्रेस हेमा मालिनी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने 1970 के दशक में शादी कर ली। उस समय ये शादी काफी सुर्खियों में रही थी क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे।
-कहा गया था कि प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को तलाक देने से मना कर दिया था जिसके बाद धर्मेंद्र और हेमा ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करके शादी की थी। हालांकि साल 2004 में धर्मेंद्र ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
-धर्मेंद्र का अधिकतर समय उनके लोनावाला स्थित फार्महाउस पर गुजरता है। वहीं उनकी दोनों पत्नियां अलग-अलग घरों में रहती हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं- ईशा देओल और अहाना देओल।
धर्मेंद्र के बच्चों और पोते-पोतियों पर एक नजर
सनी देओल
-सनी देओल की शादी लिंडा देओल (उर्फ पूजा देओल) से हुई है जो एक एंग्लो-इंडियन फैमिली से हैं। उनके दो बेटे हैं- करण देओल और राजवीर देओल।
-करण देओल ने जून 2023 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी की थी जबकि राजवीर देओल ने फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या अहूजा देओल से शादी की थी जो एक बिजनेसवुमेन और इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनके दो बेटे हैं- आर्यमन देओल और धरम देओल। दोनों ही अभी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं और फिल्मों से दूर हैं।
विजेता देओल
विजेता देओल (लिली) ने विवेक गिल से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं- साहिल गिल और प्रेरणा गिल। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं और उनकी कंपनी में डायरेक्टर हैं।
अजीता देओल
अजीता देओल ने फिल्मों से दूरी बनाकर शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में करियर चुना। वह वर्तमान में अपने पति किरण चौधरी और दो बेटियों निकिता और प्रियंका चौधरी के साथ कैलिफोर्निया,अमेरिका में रहती हैं। किरण पेशे से डेंटिस्ट हैं और अजीता एक स्कूल में टीचर के रूप में काम करती हैं।
ईशा देओल
ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन वह बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। ईशा ने अब तक अपनी बेटियों का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया है।
अहाना देओल
अहाना की शादी वैभव वोहरा से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं, एक बेटा और दो जुड़वां बेटियां। अहाना ने भी फिल्मों में कदम रखा था लेकिन अब वह लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।
धर्मेंद्र हैं भारतीय सिनेमा के असली ही-मैन
धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और उन्हें हीमैन ऑफ बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। उनके फैंस फिलहाल उनके स्वस्थ होने की खबर से राहत महसूस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द होने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications