Dharmendra: 'झूठा कहीं का', धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन को क्यों कहा ऐसा? क्या है इसके पीछे की वजह? Video
Dharmendra: बुधवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जिससे उनके फैंस ने राहत की सांस ली है, बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनके परिवार ने उन्हें घर ले जाकर इलाज कराने का फैसला किया है, उन्हें सांस संबंधित बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉ. प्रतीत समदानी ने पीटीआई को बताया, 'धर्मेंद्र जी को कल सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर इलाज देने का फैसला किया है।'

तो वहीं सनी देओल की टीम ने भी एक बयान जारी कर उनके अस्पताल से छुट्टी होने की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है, ' धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर अपनी रिकवरी जारी रखेंगे।' टीम ने टीम ने सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
Dharmendra के लिए हेमा मालिनी ने मीडिया को लताड़ लगाई
आपको बता दें कि 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को एक्टर के अस्पताल में ही निधन की बात सामने आने लगी थी, जिस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया को लताड़ भी लगाई थी।
Dharmendra- अमिताभ का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक कहे जाने वाले धर्मेंद्र और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन में गहरी मित्रता है, दोनों ने 'शोले' और 'चुपके-चुपके' जैसी कई मेगाहिट फिल्मो में साथ काम किया है। धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें से कुछ बहुत ही हार्ट टचिंग भी रहे। ऐसा ही एक वीडियो ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।
अमिताभ ने हेमा मालिनी की जमकर तारीफ की
दरअसल कुछ वक्त पहले क्लासिक फिल्म 'शोले' के गोल्डन जुबली फंक्शन में मीडिया के सामने अमिताभ ने हेमा मालिनी की जमकर तारीफ की थी। उनके साथ मंच पर उस वक्त धर्मेंद्र, जया बच्चन और हेमा मालिनी बैठे हुए थे।
'हमलोग भी कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे'
अमिताभ ने मुस्कुराते हुए उस वक्त कहा कि'जया जी हमसे कह रही थीं, हेमाजी कितना काम करती हैं। फिल्में करती हैं, संसद भी संभालती हैं, मथुरा भी देखती हैं, नृत्य भी कर लेती हैं, डांस शो भी होते हैं इनके, हमलोग तो कुछ कर ही नहीं पाते हैं, मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि आज के बाद हमलोग भी कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे।'
'झूठा कहीं का', Dharmendra ने लिए थे अमिताभ के मजे
जिस पर धर्मेंद्र ने चुटकी लेते हुए कहा था कि 'कितने प्यार और सफाई से आपलोगों के सामने ये झूठ बोल रहा है, झूठा कहीं का, खुद इंडस्ट्री का ईंजन बना हुआ है, सबकुछ कर रहा है और सबलोग पीछे-पीछे इसके छुक-छुक दौड़ रहे हैं। बहुत गर्व होता है इसपर, मेरा छोटा भाई है, ऐसे ही काम करता रहे , आगे बढ़े।' इसके बाद पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।
'आप दोनों कभी नहीं बदलेंगे'
धर्मेंद्र ने आगे मजाक करते हुए कहा, 'जब शूटिंग होती थी, तो ये (अमिताभ) हेमा को देखकर थोड़ा शर्माता था, अब तारीफ कर रहा है!" इस पर हेमा मालिनी मुस्कुराईं और बोलीं, 'आप दोनों कभी नहीं बदलेंगे।'
खास बातें
- फिल्म 'शोले'
- रिलीज़ वर्ष: 1975
- निर्देशक: रमेश सिप्पी
- मुख्य कलाकार: अमिताभ बच्चन (जय), धर्मेंद्र (वीरू), हेमा मालिनी (बसंती), जया भादुड़ी (राधा), अमजद खान (गब्बर सिंह)
यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में से एक मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications