Akshara Singh: 'और कितना गिरोगे तुम लोग', MMS कांड पर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- ये सब एक गैंग करता है
Akshara Singh on MMS leak:भोजपुरी इंडस्ट्री में इस वक्त 15 साल की उभरती भोजपुरी एक्ट्रेस काजल कुमारी का कथित MMS वीडियो वायरल होने के बाद तहलका मचा हुआ है, हालांकि काजल ने कैमरे के सामने आकर MMS का सच बताया है लेकिन सोशल मीडिया पर उसे लेकर हंगामा जारी है और लोग अभी भी काजल को ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि केवल काजल ही नहीं बल्कि इससे पहले कई भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल इस तरह के एमएमएस के दंश को झेल चुकी हैं, जिनमें अक्षरा सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। कुछ वक्त पहले शुंभांकर मिश्रा के साथ हुए पोडकास्ट में अक्षरा सिंह ने खुलकर इस बारे में बात की थी।

उन्होंने बताया था कि 'इस तरह के कांड क्यों होते हैं? उन्होंने कहा कि ये उन लोगों का काम है, जो ये जानते हैं कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो, आपके अंदर काफी प्रतिभा है, आप बहुत आगे जा रहे हो, जब इन धूर्त लोगों के पास कोई काम नहीं बचता है तो ये किसी भी महिला के चरित्र पर सवाल खड़े करने लगते हैं,उसे बदनाम करने लगते है।'
यह सब एक गैंग की करतूत है: Akshara Singh
अक्षरा ने कहा कि 'मैं अब इन बातो से बिल्कुल भी परेशान नहीं होती हूं इसलिए ऐसा घृणित काम करने वाले लोग और ज्याद परेशान हो गए हैं, आपने कभी नोटिस किया कि ये सब कब क्यों होता है, मैं बताती हूं, जब मेरे साथ कुछ अच्छा होने वाला होता है, मेरा कोई गाना आने वाला होता है या फिल्में आने वाली होती है या मेरा कोई स्टेज प्रोग्राम होता है, तभी ये लोग सक्रिय हो जाते हैं, यह सब एक गैंग की करतूत है जो साल 2018 से मेरे पीछे पड़ा है, वो चाहता है कि मैं खुद को खत्म कर लूं लेकिन मैं उन सबका नाम लेकर उन्हें बढ़ावा नहीं देना चाहती हूं।'

'मैं अब डरती नहीं हूं, अरे कितना जलील करोगे' (Akshara Singh)
उन्होंने आगे कहा कि ' मैं अब डरती नहीं हूं, अरे कितना जलील करोगे, किसी महिला के चरित्र पर उंगली उठाने के बाद आप ही बताइए अब उसके पास बचा ही क्या है, जो तुम उसका बिगाड़ सकते हो, बस खत्म करना बाकी है उसको इसलिए अब इस तरह की चीजों से परेशान नहीं होती हूं, आपको यकीन नहीं होगा एमएमएस लीक होने से पहले मेरे पास किसी अज्ञात नंबर से मैसेज आया था कि तुमको बर्बाद कर देंगे।'
'मैने तो वो वीडियो अपने पिता के साथ बैठकर देखा था' (Akshara Singh)
अक्षरा ने ये भी कहा था कि 'गांव-शहर के लोग थंबनेल देखकर वीडियो क्लिक कर देते हैं, नुकसान वहां होता है लेकिन अगर आप सही हैं तो फिर कभी भी आपके साथ गलत नहीं होगा। मेरे साथ भी यही हुआ, आपको यकीन नहीं होगा कि मैने तो वो वीडियो अपने पिता के साथ बैठकर देखा था, जिन्होंने उसे देखते ही कहा था अरे हटाओ इसे यहां, वो ही मेरी शक्ति हैं और इसलिए मैं आज ताकत के साथ खड़ी हूं।'

साल 2022 में Akshara Singh का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था
आपको बता दें कि साल 2022 में जब अक्षरा सिंह का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था तो कुछ लोगों ने कहा था कि ये पवन सिंह के गुट ने करवाया है क्योंकि अक्षरा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन पोडकास्ट में अक्षरा ने इस बात के लिए पॉवर स्टार का नाम नहीं लिया था। गौरतलब है कि पवन सिंह और अक्षरा का लंबा रिलेशनशिप था लेकिन पवन सिंह ने उन्हें छोड़कर ज्योति सिंह से अचानक शादी की थी, जिनसे इस वक्त उनका तलाक का केस चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications