Bihar Exit Poll 2025:काराकाट सीट से जीत रही हैं पवन सिंह की लुगाई? ज्योति के बारे में एग्जिट पोल ने क्या कहा?
Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया अब संपन्न हो चुकी है, जिसके बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ रहे हैं। काराकाट सीट पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं, जिन्होंने कहा कि वो पति से सम्मान की उम्मीद करती हैं और इसलिए ही चुनावी रण में उतरी हैं, पूरे चुनाव प्रचार में उन्होंने इमोशनल तरीके प्रचार किया है।
डीवी रिसर्च के बिहार एग्जिट पोल के अनुसार, इस सीट पर मुख्य मुकाबला NDA उम्मीदवार महाबली सिंह (जदयू) और भाकपा (माले) और जदयू के बीच है। बता दें इस सीट पर एनडीए से महाबली सिंह (जदयू) और भाकपा (माले) से अरुण सिंह मैदान में हैं इसलिए ज्योति सिंह फिलहाल कोई जादू करती तो नहीं दिख रही हैं लेकिन उनसे भाकपा के वोट पर असर जरूर पड़ सकता है।

आपको बता दें कि साल 2020 में भाकपा (माले) के अरुण सिंह ने यह सीट जीती थी। फिलहाल ये एग्जिट पोल का आंकलन है, असली नतीजे तो 14 नवंबर को पता चलेंगे।
पवन सिंह की शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी (Bihar Exit Poll 2025)
गौरतलब है कि ज्योति से से पहले पवन सिंह की शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, जिसने चंद महीने के बाज आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अभिनत्री अक्षरा सिंह के साथ पवन का अफेयर चला लेकिन उसे भी पवन सिंह ने छोड़ दिया और ज्योति सिंह से शादी कर ली, वो बलिया की रहने वाली हैं, दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।
असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे ( Bihar Exit Poll 2025)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में संपन्न हुआ। विधानसभा चुनावों में कुल मतदान 66.91 प्रतिशत रहा, जिसे भारत के चुनाव आयोग ने अब तक का सबसे अधिक ऐतिहासिक प्रतिशत बताया है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था, जिसमें 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दूसरे चरण का मतदान भी समाप्त हो गया
11 नवंबर को हुए दूसरे चरण का मतदान भी समाप्त हो गया , जिसमें 68.67 प्रतिशत मतदान हुआ। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों के साधारण बहुमत की आवश्यकता है। देखते हैं कि नीतीश कुमार का एनडीए सत्ता बरकरार रखेगा या तेजस्वी यादव का महागठबंधन गद्दी पर बैठेगा।












Click it and Unblock the Notifications