Dharmendra Antim Sanskar: जय-वीरू की अंतिम मुलाकात! अमिताभ की आंखों में आंसू- बसंती हेमा इस हाल में पहुंचीं

Dharmendra Death Antim Sanskar: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जुहू स्थित उनके बंगले में निधन हो गया। 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता की ये विदाई सिनेमा जगत के लिए एक युग का अंत है। न्यूज एजेंसी IANS की पुष्टि के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया।

अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हो रहा है, जहां अमिताभ बच्चन-अभिषेक, आमिर खान, संजय दत्त, सलीम खान समेत तमाम सितारे पहुंच चुके हैं। भारी सिक्योरिटी के बीच पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से श्मशान ले जाया गया। लाइट पर्पिल सूट में टूटी हुई हेमा मालिनी और उदास चेहरों वाले परिवार के सदस्यों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आइए, जानते हैं अंतिम संस्कार की लाइव अपडेट्स, श्रद्धांजलि और बॉलीवुड के इस लीजेंड की यादें...

Dharmendra Death Antim Sanskar

Dharmendra Funeral पर हलचल: सितारे पहुंचे श्रद्धा सुमन अर्पित करने, सिक्योरिटी हाई अलर्ट

विले पार्ले श्मशान भूमि पर दोपहर 3 बजे से ही भीड़ जुटने लगी। भारी सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है, और मीडिया को दूर रखा गया है। सबसे पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और बेटे अभिषेक बच्चन पहुंचे - अमिताभ सफेद कुर्ते और काली सदरी में गंभीर मुद्रा में नजर आए, जबकि अभिषेक ने चुपचाप प्रवेश किया। आमिर खान भी पहुंचे, जिन्होंने शांत भाव से श्रद्धांजलि दी। संजय दत्त और सलीम खान (सलमान के पिता) भी अंतिम दर्शन को श्मशान घाट पहुंचे।

Dharmendra Death Antim Sanskar

हेमा मालिनी लाइट पर्पिल सूट में श्मशान पहुंचीं - उनकी आंखें सूजी हुईं, चेहरा पीला पड़ गया। बेटी ईशा देओल ने मां को सहारा दिया, जबकि सनी और बॉबी देओल चुपचाप गुमसुद नजर आए। पोते करण देओल की घर के बाहर सिर झुकाए खड़ी तस्वीर वायरल है - आंसुओं से भरी आंखें और सदमे का चेहरा। सनी ने हाल ही में पपराजियों पर भड़के थे, ' आपको शर्म आनी चाहिए... फर्जी खबरें फैलाकर दर्द क्यों दो?' अब ये सारी नाराजगी एक तरफ रख, पूरा परिवार एकजुट होकर विदाई दे रहा है।

Dharmendra Death Antim Sanskar

करण जौहर का इमोशनल ट्रिब्यूट: 'एक युग का अंत, अभी ना जाओ छोड़ के'

फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लंबा इमोशनल मैसेज शेयर किया:- ' यह एक युग का अंत है... एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार... अविश्वसनीय रूप से सुंदर और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति... वह हमेशा भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड रहे हैं और रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं... लेकिन सबसे बढ़कर वह सबसे अच्छे इंसान थे... हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था... उनके पास सभी के लिए केवल अपार प्यार और सकारात्मकता थी... उनका आशीर्वाद, उनका आलिंगन और उनकी अविश्वसोनीय गर्मजोशी शब्दों से कहीं अधिक याद आएगी... आज हमारी इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन है... एक ऐसी जगह जिसे कोई भी कभी नहीं भर सकता... हमेशा एकमात्र धर्मजी रहेंगे... हम आपसे प्यार करते हैं सर... हम आपको बहुत याद करेंगे... आज स्वर्ग धन्य है... आपके साथ काम करना हमेशा मेरा आशीर्वाद रहेगा... और मेरा दिल सम्मान, श्रद्धा और प्यार के साथ कहता है... अभी ना जाओ छोड़के... के दिल अभी भरा नहीं... ओम शांति।' ये मैसेज वायरल हो गया, लाखों लाइक्स बटोर चुका।

Dharmendra Death Antim Sanskar

dharmendra-death-antim-sanskar

बॉलीवुड सितारे श्मशान पर: एक नजर में

क्रमांक सितारा डिटेल
1
अमिताभ-अभिषेक बच्चन
सफेद कुर्ते में गंभीर, पहले पहुंचे श्मशान घाट।
2
आमिर खान शांत श्रद्धांजलि
3
संजय दत्त अंतिम दर्शन को पहुंचे
4
सलीम खान सलमान के पिता, अंतिम दर्शन किए
5
ईशा देओल मां हेमा को सहारा, परिवार संभाल रही

धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड का एक अध्याय बंद करता है। उनकी यादें 'जंबो' के ठुमकों और प्यार भरी मुस्कान में जिंदा रहेंगी। क्या आपका फेवरेट धर्मेंद्र सीन है? कमेंट में बताएं। ओम शांति!

अधिक अपडेट्स के लिए फॉलो करें। परिवार के प्रति संवेदनाएं।

ये भी पढ़ें- Dharmendra Last Wish: क्या अधूरी रह जाएगी 'ही-मैन' धर्मेंद्र की ये तमन्ना? 32 दिन पहले ही अलविदा कह गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+