धर्मेंद्र की मौत के 21 दिन बाद साथ दिखीं प्रकाश कौर-हेमा मालिनी, दोनों पत्नियों के बीच ये क्या हुआ?

Dharmendra Death: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को उनके निधन की खबर सामने आते ही न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश गहरे सदमे में चला गया था।

धर्मेंद्र के जाने से सिनेमा जगत में आया खालीपन
धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे बल्कि वो एक दौर, एक भावना और करोड़ों दिलों की धड़कन थे। उनके जाने से सिनेमा जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भर पाना नामुमकिन सा लगता है।

Dharmendra

देओल परिवार शोक में डूबा हुआ है

-धर्मेंद्र के निधन के बाद से देओल परिवार शोक में डूबा हुआ है। उनके चाहने वालों, फैंस और सहयोगियों ने सोशल मीडिया से लेकर प्रार्थना सभाओं तक, हर जगह उन्हें नम आंखों से विदाई दी है।

-अभिनेता के चाहने वाले देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए थे। हर कोई यही कहता दिखा था कि धर्मेंद्र जैसे कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेते हैं।

धर्मेंद्र के लिए आयोजित की गई कई प्रेयर मीट्स

-धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद देओल परिवार की ओर से कई प्रेयर मीट आयोजित की गई थीं। सबसे पहले मुंबई में करीबी दोस्तों और परिवारजनों की मौजूदगी में प्रार्थना सभा रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई बड़े नाम उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

-इसके बाद धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी पति की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की थी। इस सभा में राजनीति, सिनेमा और समाज के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन

इसी कड़ी में गत 13 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी गई थी, जो भावनात्मक रूप से बेहद खास मानी गई। दरअसल मथुरा से हेमा मालिनी का गहरा जुड़ाव रहा है। वहां आयोजित इस सभा में देओल परिवार के दोनों पक्ष एक साथ नजर आए थे। यही वो पल था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

एकसाथ नजर आईं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां

-प्रेयर मीट के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था जिसमें धर्मेंद्र के दोनों परिवार की झलक देखने को मिली। इस वीडियो में पहली बार धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां, पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसी पत्नी हेमा मालिनी, एक साथ दिखाई दी थीं।

-इसके अलावा सनी देओल, बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य भी वीडियो में नजर आ रहे थे। ये दृश्य लोगों के लिए बेहद भावुक था क्योंकि इसने ये दिखाया कि दुख की घड़ी में पूरा परिवार एकजुट है।

प्रकाश कौर और हेमा मालिनी का वीडियो हुआ वायल

-वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। फैंस ने इसे धर्मेंद्र के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बताया और परिवार की एकता की सराहना की। कई यूजर्स ने लिखा कि धर्मेंद्र ने अपने जीवन में जिस तरह सभी को जोड़े रखा, उसी तरह उनके जाने के बाद भी उनका परिवार एक साथ खड़ा है।

-धर्मेंद्र का फिल्मी सफर दशकों तक फैला रहा। उन्होंने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और गंभीर किरदारों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। 'शोले', 'धरती कहे पुकार के', 'सीता और गीता', 'प्रतिज्ञा' जैसी अनगिनत फिल्मों से उन्होंने खुद को सिनेमा के इतिहास में अमर कर लिया। उनके संवाद, उनकी मुस्कान और उनका अंदाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

धर्मेंद्र की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी

धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें, उनका काम और उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। उनकी प्रेयर मीट में दिखी पारिवारिक एकजुटता इस बात का सबूत है कि ही-मैन सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी एक मजबूत इंसान थे, जो रिश्तों को जोड़कर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+