बिना तलाक दिए की दूसरी शादी! बॉलीवुड के ही-मैन ने दूसरी औरत से किया प्यार लेकिन पहली को ना किया इंकार।
Dharmendra And Prakash Kaur: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में सक्रिय है। वह ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। एक्टर की लव लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है। उन्होंने पहले प्रकाश कौर से शादी की और उसके बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी रचाई।
बता दें कि, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद एक्टर का दिल अभिनेत्री हेमा मालिनी पर आ गया और उन्होंने दूसरी शादी कर ली। लेकिन एक्टर के इस फैसले से प्रकाश बुरी तरह टूट गई थीं। उन्होंने कई इंटरव्यू में अपने दिल का हाल बयां किया और बताया कि धर्मेंद्र के अफेयर की वजह से उन्हें काफी कुछ सहन करना पड़ा। हालांकि इन सबके बावजूद उन्होंने कभी भी धर्मेद्र को तलाक नहीं दिया।

प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि धर्मेंद्र पहले और आखिरी इंसान हैं जो उनकी जिंदगी में आए। वह उनके बच्चों के पिता हैं और वह उनसे बेहद प्यार करते हैं। यही वजह है कि प्रकाश एक्टर की इज्जत करती हैं। प्रकाश कौर ने अपने बेटों और उनके बीच दूरियां नहीं आने दीं और वह एक्टर से बेइंताह प्यार करती हैं। यही वजह थी कि उन्होंने धर्मेंद्र को कभी तलाक नहीं दिया।
जब प्रकाश कौर से धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने जवाब में कहा था, 'इससे मुझे तगड़ा झटका लगा था। लेकिन अगर मैं हेमा मालिनी की जगह होती तो कभी भी ऐसा नहीं करती। एक पत्नी और मां होते हुए इन सब चीजों को मंजूरी नहीं दे सकती।' बता दें कि धर्मेंद्र की दूसरी शादी के फैसले से प्रकाश बुरी तरह टूट गई थीं।
बता दें कि, प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की शादी साल 1954 में हुई थी। तब एक्टर की उम्र महज 19 साल की थी। प्रकाश से धर्मेंद्र के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल हैं। इसके बाद धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। इस शादी के लिए एक्टर ने इस्लाम धर्म अपनाया था। हेमा से एक्टर की दो बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications