युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद ये कहां पहुंच गईं धनश्री वर्मा, क्या कहना चाहती हैं दिल की बात?

Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आधिकारिक रूप से तलाकशुदा हो चुके हैं। गत 20 मार्च 2025 को कपल का तलाक फाइनल हुआ था। तलाक के बाद से जहां क्रिकेटर अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, वहीं लोग धनश्री वर्मा की लाइफ पर भी बात करते नजर आ रहे हैं।

धनश्री वर्मा का वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट
सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से कोई न कोई बात सामने आ रही है। आपको बता दें कि कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के संग शेयर करती रहती हैं।

Dhanashree Verma

धनश्री वर्मा के पोस्ट ने लोगों को किया हैरान

वहीं अब धनश्री वर्मा का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट लोगों को हैरान कर रहा है। आपको बता देते हैं कि जबसे धनश्री वर्मा और यूजवेंद्र चहल का तलाक हुआ है, तब से वह अपने लेटेस्ट रिलीज वीडियो सॉन्ग 'देखा जी देखा मैंने' पर कई सारे पोस्ट शेयर कर रही थीं।

तलाक के बाद ये कहां पहुंच गईं धनश्री वर्मा

-वहीं अब धनश्री वर्मा ने जो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें वह सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- नमस्कारम हैदराबाद...हम फिर मिलेंगे, चलो। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि वह किसी प्रोजेक्ट के चलते हैदराबाद पहुंची हुई हैं।

-आपको बता दें कि धनश्री वर्मा के इस पोस्ट पर लोगों के बहुत दी मजेदार रिएक्शन्स दिए हैं। धनश्री के इस पोस्ट पर कई लोगों ने दिल, फायर और हैप्पी इमोजी शेयर की है। लोगों का मानना है कि तलाक के बाद अब धनश्री भी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं और खुद को काम में बिजी रख रही हैं।

धनश्री वर्मा के मिली इतनी एलिमनी

आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। वहीं शादी के 5 साल बाद यानी 20 मार्च 2025 को दोनों का तलाक हो गया है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी देने के लिए तैयार हैं। खबर है कि वह पहले ही 2.37 करोड़ रुपए धनश्री को दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+