एलिमनी के दावे के बाद धनश्री वर्मा ने Ex-हसबैंड Yuzvendra Chahal की खोली पोल, अब इस मर्द के आईं करीब!

Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे पॉपुलर रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो में उन्होंने पहली बार भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लेने पर खुलकर बात की है।

एलिमनी को लेकर धनश्री वर्मा का शॉकिंग बयान
सिर्फ इतना ही नहीं धनश्री वर्मा ने शो में तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी को लेकर भी शॉकिंग बयान दिया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल से तलाक लेने और एलिमनी से जुड़े अफवाहों को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Dhanashree Verma

चहल से तलाक को लेकर धनश्री ने कही ऐसी बात

शो में जब आदित्य नारायण ने धनश्री वर्मा से पूछा कि तलाक को कितना समय हो गया है, तो उन्होंने जवाब दिया- ऑफिशियली लगभग एक साल हो चुका है। इस पर एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने कहा- तलाक काफी जल्दी हो गया। तब धनश्री ने सफाई देते हुए कहा- ये जल्दी इसलिए हुआ क्योंकि ये आपसी सहमति से था।

'अजनबियों को समझाने की कोई जरूरत नहीं'

-धनश्री वर्मा ने आगे कहा- लोग एलिमनी की बातें करते हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सिर्फ इसलिए कि मैं चुप रहती हूं, लोग कुछ भी कहेंगे? मेरे माता-पिता ने सिखाया है कि सफाई उसी को दो जो मायने रखता है। बाकी अजनबियों को समझाने की कोई जरूरत नहीं है।

-इसके बाद नयनदीप रक्षित ने धनश्री वर्मा से पूछा कि अफवाहों पर चुप रहना मुश्किल नहीं था, तो उन्होंने कहा- ऐसी बातें सुनकर दुख जरूर हुआ, लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी। इनमें से कुछ भी सच नहीं था।

-धनश्री वर्मा ने कहा- सबसे ज्यादा तकलीफ मुझे इस बात की हुई कि आखिर ऐसा क्यों बोला गया? बावजूद इसके, मैं हमेशा उनकी इज्जत करूंगी। यही मेरा नजरिया है। अभी तो मुझे लगता है कि मैं किसी को डेट भी नहीं कर पाऊंगी।

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा की शादी और तलाक

-धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने जून 2022 में अलग होने का फैसला लिया और मार्च 2025 में उनका तलाक औपचारिक रूप से पूरा हुआ।

-इस दौरान मीडिया में खबरें आई थीं कि धनश्री वर्मा ने 60 करोड़ रुपए की एलिमनी मांगी है, लेकिन उनके परिवार ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था।

अरबाज पटेल के साथ धनश्री की नजदीकियां

-रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल की दोस्ती काफी गहरी हो गई है। शो के शुरुआत में धनश्री वर्मा कंटेस्टेंट आदित्य नारायण, अरबाज पटेल और पवन सिंह के साथ एक ग्रुप में रहती थीं। वहीं पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद से धनश्री और अरबाज की बॉन्डिंग और मजबूत हो गई है।

-शो के एक एपिसोड में धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल की मजेदार नोकझोंक देखने को मिली थी। उस समय धनश्री ने अरबाज से कहा था- आपने मेरे लिए मुश्किल कर दी है, मैं तो विलेन की दोस्त हूं।

-धनश्री वर्मा की इस बात पर अरबाज पटेल ने जवाब दिया था- मैं विलेन नहीं, हीरो हूं। हीरोइन बनना है तो तुम्हें मेरी बातें माननी होंगी। तब धनश्री मुस्कुराते हुए बोली थीं- हीरो भी आप हो और विलेन भी, तो फिल्म में हीरोइन किसके साथ रहेगी? इस पर अरबाज ने चुटकी लेते हुए कहा था- पूरी फिल्म में हीरोइन तो विलेन के साथ ही रहती है।

Dhanashree Verma

अरबाज के पेंटहाउस छोड़ने पर रोने लगी थीं धनश्री

-हाल ही में शो में तब इमोशनल पल देखने को मिला जब अरबाज पटेल को पेंटहाउस छोड़कर वर्कर्स के साथ बेसमेंट में जाना पड़ा। जाने से पहले उन्होंने धनश्री से कहा था- अब मैं नीचे जा रहा हूं, अपना ध्यान रखना। लोग कहते थे कि तुम्हारे फैसले मुझसे प्रभावित होते हैं। अब तुम अपना खेल खुद खेल सकती हो।

-अरबाज पटेल के ये शब्द सुनकर धनश्री वर्मा भावुक हो गई थीं और रोते हुए बोलीं थीं- यकीन नहीं हो रहा कि मेरा दोस्त अब वर्कर्स के पास जा रहा है। जब उसने कहा अपना ख्याल रखना, तो मैं टूट गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+