Devoleena Bhattacharjee: क्या 'देवर जी' से 'गोपी बहू' ने की शादी? सिंदूर-मंगलसूत्र लगाए दुल्हन बनीं देवोलीना

'साथ निभाना साथियां' की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने ब्राइडल लुक में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Devoleena Bhattacharjee Wedding Pics: मशहूर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथियां' की गोपी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य अपनी शादी की तस्वीरों से चर्चा में आ गईं। दुल्हन के रूप में तैयार हुईं एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

क्या गोपी बहू करने वाली हैं शादी?

क्या गोपी बहू करने वाली हैं शादी?

देवोलीना की तस्वीरें देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं। देवोलीना ने यह तस्वीरें शेयर कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में उनके साथ साथ निभाना साथियां के को-स्टार और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह भी नजर आ रहे हैं। जिसके बाद हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि, दोनों शादी करने वाले हैं।

Recommended Video

    क्या 'देवर जी' से 'गोपी बहू' ने की शादी? सिंदूर-मंगलसूत्र लगाए दुल्हन बनीं देवोलीना
    दुल्हन के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

    दुल्हन के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

    हाथों में मेहंदी लगाई देवोलीना ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसके अलावा हाथों में चूड़ियां, कड़े, कलीरे, माथे पर मांग-टीका, मंगलसूत्र, ईयरिंग्स, नेकपीस, बिंदी लगाए गाड़ी में बैठी एक्ट्रेस पूरे दुल्हन के रूप में सजी हुई हैं। इसके साथ ही देवोलीना ने मुंह पर मास्क भी लगाया है।

    सिंदूर-मंगलसूत्र में सामने आई पहली फोटो

    सिंदूर-मंगलसूत्र में सामने आई पहली फोटो

    अपनी इंस्टा स्टोरी पर देवोलीना ने मेंहदी लगाए एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक शख्स का हाथ थामा हुआ है। इसके साथ ही उनके दोनों हाथों में अंगुठी है। खैर एक्ट्रेस ने इस तस्वीरों को शेयर कर ये साफ नहीं किया कि, ये किसी शूटिंग का हिस्सा है या फिर वो सच में अब शादी रचा रही हैं।

    विशाल सिंह से कर रही हैं देवोलीना शादी?

    इसके अलावा देवोलीना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनके साथ कथित ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह नजर आ रहे हैं। ये वीडियो हल्दी की रस्म की है। जिसमें ये कपल एक दूसरे से कोजी होते हुए नजर आ रहा है। ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि, ये दोनों वाकई शादी रचाने वाले हैं। लेकिन अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। वहीं एक्ट्रेस की तरफ से भी शादी को लेकर कंफर्म नहीं किया गया है।

    साथ निभाना साथियां में किसा साथ काम

    बता दें कि, मशहूर सीरियल साथ निभाना साथियां में देवोलीना ने बतौर गोपी बहू नजर आई थीं। वहीं उनके साथ काम कर चुके को-स्टार विशाल सिंह ने उनके देवर का रोल निभाया था। इस सीरियल के बाद से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया। इसके अलावा दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+