Deva Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन शाहिद कपूर की देवा ने की शानदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चला जादू
Deva Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म को देखने थिएटर जा रहे हैं और उन्हें ये काफी पसंद आ रही है। शाहिद कपूर को पुलिसवाले रोल में देख फैंस एक्साइटेड हो गए। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।
साउथ फिल्म मुंबई पुलिस की कहानी से प्रेरित होकर फिल्म देवा बनाई गई। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आईं। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ कमाकर शानदार शुरुआत की।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देवा के रिलीज के दूसरे दिन ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ गया। बता दें कि, फिल्म ने दूसरे दिन 6.15 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। इस लिहाज अगर दोनों दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने महज दो दिनों में 11.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।
ये भी पढ़ें: Deva Trailer: शाहिद कपूर स्टारर देवा का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन और ड्रामा से भरपूर है धमाकेदार सफर
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। अगर इसी तरह फिल्म तेजी से कमाई करती रही तो आने वाले दिनों में ये अपने बजट को आसानी से पार कर लेगी। अब देखना होगा कि वीकेंड यानी रविवार को फिल्म देवा कितनी कमाई कर सकती है। उम्मीद है कि वीकेंड पर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाएंगे।
बता दें कि, देवा से पहले अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। लेकिन देवा के रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। स्काई फोर्स ने 8वें दिन केवल सिर्फ 4.6 करोड़ का ही कलेक्शन किया। जो कि शुरूआत की तुलना में काफी ज्यादा कम है। खैर अब रविवार यानी वीकेंड शुरू हो गया है, उम्मीद है कि दोनों फिल्मों को इसका फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Deva Review: देव बने शाहिद कपूर को देख याद आया 'कबीर सिंह', क्लाइमैक्स छोड़ फिल्म 'मुंबई पुलिस' जैसी है 'देवा'












Click it and Unblock the Notifications