क्या रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई सतीश कौशिक की मौत? जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस अपने एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस बीच दिवंगत एक्टर के मैनेजर का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कल रात पार्टी के बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

Satish kaushik

मनोरंजन जगत में आज उस वक्त हलचल मच गई, जब खबर सामने आई कि दशकों से फैंस को हंसाने वाले सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार तड़के ही एक्टर का निधन हो गया। 66 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया और उनके निधन की जानकारी अनुपम खेर ने दी। फिल्हाल दिल्ली में एक्टर का पार्थिव शरीर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है। वैसे तो एक्टर की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है लेकिन दिल्ली पुलिस अपने एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच एक्टर के मैनेजर का बयान भी सामने आया है।

रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत?

रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत?

सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत नियमित कार्रवाई कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि एक्टर की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है या फिर उनकी मौत का कारण कुछ और है। शुरुआती जांच में तो पुलिस को कुछ भी ऐसा संदिग्ध नहीं मीला है।

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल जानकारी सामने आई है कि फार्महाउस पर होली के बाद एक्टर की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। ऐसे में अब पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है कि एक्टर आखिर फार्महाउस आए कब थे? इस पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ था? पुलिस अपने एंगल से जांच कर रही है।

एक्टर का हुआ पोस्टमार्टम

एक्टर का हुआ पोस्टमार्टम

फिलहाल सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम किया गया है। अब उनके पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया जाएगा। इस बीच एक्टर की मौत की खबर सुनने के बाद सभी लोग स्तब्ध हैं। जावेद अख्तर से लेकर अनुपम खेर समेत तमाम सितारे मुंबई स्थित उनके घर पहुंचे और एक्टर के परिवारजनों से मुलाकात की।

मैनेजर का बयान आया सामने

मैनेजर का बयान आया सामने

वहीं, इस बीच सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय का बयान भी सामने आया है। संतोष राय ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सतीश कौशिक पुष्पांजलि फार्महाउस में पार्टी कर रहे थे। देर रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी हो रही थी, तो उन्होंने मैनेजर को फोन किया।

हरियाणा में पैदा हुए थे एक्टर

हरियाणा में पैदा हुए थे एक्टर

सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद सतीश कौशिक को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। यहां एक्टर अस्पताल के गेट पर पहुंचे ही थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि सतीश कौशिक हरियाणा में पैदा हुए थे और दिल्ली के करोल बाग में पले-बढ़े। इसके बाद उन्होंने एक्टर बनने का सपना देखा, जिसे पूरा भी किया। एक्टर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। उन्होंने 'जाने भी दो यारों', 'राम लखन', 'मिस्टर इंडिया', 'दीवाना मस्ताना' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away: अपने पीछे कितनी संपत्ती छोड़ गए Actor Satish Kaushik | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+