दीपिका पादुकोण ने वेंकटेश्वर मंदिर में की पूजा, बहन अनीशा ने भी की आरती, दोनों बहनें क्यों पहुंचीं तिरुमाला?

Deepika Padukone At Venkateshwara Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गत 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार) को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए तिरुमाला पहुंची थीं। इस मौके पर उनके साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी मौजूद थीं। दोनों बहनों ने वेंकटेश्वर मंदिर में मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया। दीपिका पादुकोण और उनकी बहन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण अपनी बहन के साथ पहुंचीं तिरुमाला
एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा करने का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण को ब्लैक हुडी और पैंट में देखा जा सकता है। उनका ये लुक बिल्कुल कैजुअल नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने शोल्डर पर एक ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था। वहीं उनकी बहन अनीशा पादुकोण ऑरेंज कलर की हुडी के साथ ब्लैक पैंट पहने और स्लिंग बैग के साथ स्पॉट हुई हैं।

Deepika Padukone

दोनों बहनों ने वेंकेटेश्वर मंदिर में की पूजा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा पादुकोण मंदिर के अंदर नजर आ रही हैं। इसके बाद दोनों बहनें मंदिर में हो रही आरती में भी शामिल हुईं। लोग दीपिका पादुकोण और उनकी बहन के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आएंगे। आज यानी 15 दिसंबर 2023 को उनकी इस फिल्म का नया गाना 'शेर खुल गया' रिलीज होगा। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगी।

Recommended Video

    दीपिका पादुकोण ने वेंकटेश्वर मंदिर में की पूजा, बहन अनीशा ने भी की आरती

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+