'अनन्या हमारे सामने बैठकर खाती रही, कीमा पाव से बस शकुन को दिए मटर के दो-तीन दाने'

मुंबई, 18 फरवरी: अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण, धैर्या करवा, शकुन बत्रा और सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गहराइयां' को लेकर चर्चा में है। फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से सभी खुश हैं। फिल्म को लेकर तो ये लोग बात ही कर रहे हैं, एक-दूसरे को लेकर भी कई खुलासे कर रहे हैं। निर्देशक शकुन बत्रा और दीपिका ने अनन्या को लेकर दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया है कि वो कभी अपना खाना शेयर नहीं करती हैं।

अनन्या ने अपने खाने से नहीं दिया था कुछ भी

अनन्या ने अपने खाने से नहीं दिया था कुछ भी

शकुन और दीपिका ने साइरस ब्रोचा को अपने शो साइरस पर कहा, अनन्या किसी से भी अपना खाना साझा नहीं करती है। एक बार हम उसके घर गए तो वो कीमा पाव खा रही थी लेकिन उसने पूछा तक नहीं। इस पर शकुन ने कहा कि उनको अनन्या ने कीमा पाओ से कुछ मटर के दाने दिए थे। इस पर दीपिका ने कहा कि कम से कम आपको तो मिल गया। हमें तो मटर भी नहीं मिल सकी।

Recommended Video

    सर्दी के मौसम में ब्रालेट पहनकर पहुंचीं Ananya Panday, लगी ठंड को हुआ ऐसा हाल, Video Viral
    क्या है ये पूरा मामला

    क्या है ये पूरा मामला

    दीपिका ने अनन्या के खाना शेयर ना करने का पूरा किस्सा बताते हुए कहा, कुछ दिन पहले हम अनन्या के घर पर पहुंच गए थे। उसने कहा था कि वह रात के खाने में कीमा पाव खा रही है। हमने कहा कि हम आ रहे हैं तो उसने कहा कि तुम लोग आ जाओ लेकिन आप सभी के लिए घर पर पाव नहीं है। कुछ देर इंतजार करना होगा। दीपिका आगे कहा, हमने अनन्या के घर 40 मिनट खाने का इंतजार किया, जो हमने ऑर्डर किया था। इस दौरान वह अपना कीमा पाव खाती रही और किसी से नहीं पूछा। इस पर अनन्या ने शकुन की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैंने उनको तो 2-3 मटर दिए थे।

    बीते हफ्ते रिलीज हुआ है दीपिका अनन्या की फिल्म

    बीते हफ्ते रिलीज हुआ है दीपिका अनन्या की फिल्म

    अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा की मुख्य भमिकाओं वाली फिल्म गहराइयां बीते शुक्रवार (11 फरवरी) को रिलीज हुई है। फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा हैं। इस फिल्म की काफी चर्चा है, खासतौर से दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी के बोल्ड सीन पर काफी बातें हो रही हैं। फिल्म को समीक्षकों ने मिले-जुले रिव्यू दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+