प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने बनाए ये खास नियम, मेंटल हेल्थ के लिए किया ऐसा काम

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह सितंबर 2024 में पैरेंट्स बनने वाले हैं।

प्रेग्नेंसी पीरियड को इन्जॉय कर रही हैं दीपिका पादुकोण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण इस समय अपने काम से ब्रेक लेकर अपने प्रेग्नेंसी के टाइम को इन्जॉय कर रही हैं। पति रणवीर सिंह भी दीपिका का पूरा साथ देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों को एकसाथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। कयास लगाया जा रहा था कि रणवीर सिंह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वेकेशन पर जा रहे हैं।

deepika padukone

दीपिका ने बनाए हैं खास नियम
इसी बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए अपने लिए कुछ खास नियम बनाए हैं। वो इन नियमों का पालन बच्चे के पैदा होने तक करने वाली। कहा जा रहा है कि इन दिनों दीपिका पादुकोण फिजिकली और मेंटली अपना खूब ख्याल रख रही हैं।

दीपिका ने लिया अपने काम से ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने फिलहाल अपने काम से ब्रेक ले लिया है। वह इन दिनों किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं। इसके अलावा वह हेक्टिक ट्रैवल करने से भी खुद को बचा रही हैं। दीपिका पादुकोण अपनी हाइट का भी पूरा ख्याल रख रही हैं।

मेंटल हेल्थ का ख्याल रख रही हैं दीपिका पादुकोण
खबर है कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी पीरियड में अपने मेंटल हेल्थ का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। वहीं रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण को जमकर पैम्पर कर रहे हैं। वह दीपिका को लोकल जगहों पर घुमाने ले जा रहे हैं और उनका पूरा ख्याल भी रख रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे। अब दीपिका जल्द ही प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+