इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, 9 दिनों में की 5750 करोड़ रुपए की कमाई, कौन सी है ये मूवी?

Deadpool and Wolverine Box Office Collection: पिछले कुछ समय में प्रभास की फिल्म की 'कल्कि 2898 एडी', अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा', कमल हासन की 'हिंदुस्तानी 2', विक्की कौशल की 'बैड न्यूज', धनुष की 'रायन' और अजय देवगन की 'औरों में कहां दम था', सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इनमें से कुछ फिल्मों ने तो रिलीज होते ही धूम मचा दी थी।

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' कर रही ताबड़तोड़ कमाई
कुछ फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। हालांकि कुछ फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप भी साबित हुई हैं। इन सबमें एक ऐसी फिल्म भी है, जिसका न तो भारत में इतना प्रमोशन देखने को मिला और न ही इतना शोर मचता हुआ देखा गया। लेकिन फिर भी इस फिल्म की कमाई ने भारत ही नहीं दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली।

deadpool and wolverine

9 दिनों में भारत में की 102.81 करोड़ रुपए की कमाई
ये एक हॉलीवुड फिल्म है, जो 9 दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दरअसल हम 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' फिल्म की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि गत 26 जुलाई 2024 को 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने 9 दिनों में भारत में 102.81 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

वर्ल्डवाइड 5750 करोड़ रुपए का कारोबार
वहीं इस फिल्म ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड 5750 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का बजट करीब 200 मिलियन डॉलर यानी 1674 करोड़ रुपए है। वहीं फिल्म ने इसके 3 गुना कमाई अपने नाम कर ली है और वो भी सिर्फ 9 दिनों में।

फिल्म ने 21 करोड़ रुपए से की थी ओपनिंग
आपको बता दें कि पहले दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन ये आंकड़ा 22.65 करोड़ तक पहुंच गया था। तीसरे दिन इस फिल्म ने 22.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिलहाल फिल्म ने भारत में 102.81 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+