सगाई से एक दिन पहले इस एक्ट्रेस की होंठों का इंफेक्शन से हुआ ऐसा हाल, लोगों ने देखते ही बंद कर लीं आंखें
टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की सगाई से ठीक एक दिन पहले उनके चेहरे पर गंभीर इंफेक्शन हो गया है।
मुंबई, 8 सितंबरः कुछ दिनों पहले ही टीवी के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ सगाई करने जा रही हैं। एक्ट्रेस के फैन भी इस बात से काफी खुश नजर आ रहे थे। इस गुड न्यूज को सुनने के बाद से लोगों ने कृष्णा मुखर्जी को बधाई देना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर कमेंट्स किए जा रहे थे लेकिन इस खास मौके से पहले ही कृष्णा मुखर्जी के साथ कुछ ऐसा हो गया है जिससे वह काफी चिंता में आ गई हैं।

होंठों में हुआ गंभीर इंफेक्शन
टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की एक तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस को बताया है कि उनके साथ अचानक न जाने क्या हो गया है। दरअसल कृष्णा मुखर्जी की सगाई से ठीक एक दिन पहले उनके चेहरे पर गंभीर इंफेक्शन हो गया है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उनके होंठों के पास सूजन हो गई है। साथ ही इनकी स्किन बहुत ही रफ और ड्राई नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने इस बारे में लोगों को जानकारी दी है।

वायरल हो रही है सूजे हुए होंठों की फोटो
कृष्णा मुखर्जी के सूजे हुए होंठों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कृष्णा मुखर्जी ने बताया कि उन्हें लिप इंफेक्शन हो गया है। सगाई से कुछ घंटे पहले उनके साथ ऐसी दिक्कत आई है जिसकी वजह से उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिप इंफेक्शन की इंस्टा स्टोरी पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- सच में ये मैं हूं?... मेरी एंगेजमेंट से ठीक एक दिन पहले ये हुआ है मेरे साथ। साथ ही एक इमोजी भी शेयर की है।
सगाई से ठीक एक दिन पहले हुआ बुरा हाल
कृष्णा मुखर्जी के लिए ये सेलिब्रेशन का दिन था लेकिन उनके साथ ये बड़ा हदसा हो गया है। होंठों में सूजन के चलते उनका चेहरा भी सूजा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वह काफी परेशान और डल भी लग रही हैं। हालांकि उनके फैंस उन्हें ज्यादा परेशाने होने के लिए मना कर रहे हैं और उनके जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
सगाई को लेकर चल रही थी जोरदार चर्चा
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी पिछले कुछ समय से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ सगाई और शादी करने को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। लेकिन अब वह अपने सूजे हुए होंठों की वजह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल में ही उन्होंने बताया था कि वह बॉयफ्रेंड के साथ 8 सितंबर 2022 यानी आज सगाई करने वाली हैं। हालांकि उनकी शादी साल 2023 में होगी।
इन सीरियलों में कर चुकी हैं काम
जानकारी के अनुसार कृष्णा मुखर्जी वैसे तो बंगाली हैं लेकिन मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'झल्ली अंजली' से की थी। इसके बाद वह 'ये है आशिकी' में रेयांश भाटिया के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 'ट्विस्ट वाला लव', 'एमटीवी बिग एफ', 'ये है मोहब्बतें', 'नागिन 3', 'शुभ शगुन' जैसे सीरियलों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications