Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटी सुहाना ने मां गौरी खान के बारे में बताई ऐसी सीक्रेट बात, राज सुनकर उड़ गए सबके होश

'कॉफी विद करण 7' में मेहमान बनकर पहुंचीं गौरी खान के बारे में बेटी सुहाना ने किया ऐसा खुलासा जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

मुंबई, 22 सितंबरः गौरी और शाहरुख खान की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। दोनों का नाम बॉलीवुड के पावर कपल के रूप में लिया जाता है। वहीं शाहरुख और गौरी अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के पास हमेशा मजबूती से खड़े मिलते हैं। लेकिन जब पैरेंटिंग की बात आती है तो क्या वह काफी सख्त हो जाते हैं? इस सवाल का जवाब खुद सुहाना ने दिया है। दरअसल 'कॉफी विद करण 7' के नए एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंची गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे रियल लाइफ में बहुत अच्छे दोस्त हैं। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पूरे 17 साल बाद इस शो में नजर आई हैं। वहीं पहली बार गौरी खान के साथ उनकी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे भी नजर आईं और इन सभी ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें बताईं।

सुहाना ने मां गौरी के बारे में किया खुलासा

सुहाना ने मां गौरी के बारे में किया खुलासा

जिस तरह से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं ठीक वैसे ही इन तीनें की बेटियां यानी सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे भी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं। 'कॉफी विद करण 7' के नए एपिसोड में अपनी मां से बात करने के लिए तीनों बेटियां एक ऑडियो-विजुअल के जरिए उनसे जुड़ीं। बेटियों ने अपने पैरेंटस के बारे में खुलकर बात की।

गौरी खान को बताया आलसी

इसी चैट शे में सुहाना ने खुलासा किया कि मां गौरी खान स्ट्रिक्ट कैसे हो सकती हैं क्योंकि वह बहुत 'आलसी' हैं और आलसी लोग कभी भी अपने बच्चों की जासूसी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में सुहाना के जवाब ने गौरी और उनकी दोनों सहेलियों को शर्मिंदा कर दिया। सुहाना की बात सुनकर करण जौहर भी हंसने लग गए।

सुहाना ने कहा- मां कोई बात छुपा नहीं सकती

सुहाना ने शो में बताया- गौरी को हर समय कोई न कोई राज खोल देने की एक बुरी आदत है। उसने एक घटना को याद करते हुए कहा- एक दिन वह अपनी मां गौरी से फोन पर बात कर रही थी और उसने कुछ जानकारी अपनी मां को उनके पास रखने के कहा और उनसे ये भी कहा कि वह ये बात किसी को न बताएं। सुहाना ने आगे कहा- मेरा छोटा भाई अबराम हमारी बातचीत सुन रहा था और उसने कहा कि मम्मी इसे सब लोगों को बता देंगी क्योंकि वह किसी राज को छुपाकर नहीं रख सकती हैं।

सुहाना जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

आपको बता दें कि सुहाना खान डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म को इसी नाम की फेमस कॉमिक श्रृंखला से रूपांतरित किया गया है। टाइगर बेबी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित 'द आर्चीज' में बी-टाउन के कुछ सबसे फेमस स्टार किड्स दिखाई देने वाले हैं।

साल 2023 में रिलीज होगी ये फिल्म

इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। ये फिल्म साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+