Dancing On The Grave: पत्नी की कब्र पर नाचने वाले स्वामी की कहानी, सीरीज रिलीज कर कानूनी पचड़े में पड़ा प्राइम
Swami Shraddhanand: अमेजन प्राइम की सीरीज को लेकर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद ने प्राइम को कोर्ट में घसीटा है। स्वामी का कहना है कि ये सीरीज ओटीटी से हटाई जानी चाहिए।

Dancing On The Grave: नई डॉक्यूमेंट्री 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' को लेकर बवाल मचा हुआ है। दिल दहला देने वाली इस डॉक्यूमेंट्री की दिल दहला देने वाली कहानी चर्चा में है। हाल ही में इस डॉक्यूमेंट्री के कानूनी पचड़े में फंसने की खबर सामने आ रही है।
कौन है स्वामी श्रद्धानंद?
बताते चलें कि जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुरली मनोहर मिश्रा उर्फ स्वामी श्रद्धानंद ने सीरीज को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो को कानूनी नोटिस भेज दिया। इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म को इस सीरीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बुरा फंसा अमेजन प्राइम
इस मामले को लेकर स्वामी श्रद्धानंद का कहना है कि वे जेल में हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट के अधीन है। ऐसे में कैसे इस सीरीज को रिलीज किया जा सकता है। इस पर तुरंत ही रोक लगाई जानी चाहिए।
क्या है वो खौफनाक कहानी?
बताते चलें कि डांसिंग ऑन द ग्रेव सच्ची घटना पर आधारित एक सीरीज है, जिसे अमेजन प्राइम ने हाल ही में 21 अप्रैल को रिलीज किया है। बताते चलें कि चार बेटियों की मां की हत्या की ये कहानी रूह कंपा देने वाली है। ये सीरीज 90 के दशक में मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती शाकिरा खलीली की हत्या पर आधारित सीरीज है।
पत्नी को जिंदा दफन कर...
इस हत्याकांड से लोगों की रूह कांप गई थी। एक ऐसे पति द्वारा किया हत्याकांड, जिसने अपनी पत्नी को जिंदा दफना दिया था और वो रोज उसकी कब्र पर नाचा करता था और पार्टियां भी करता था। इस हाई प्रोफाइल केस ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी थी। स्वामी श्रद्धानंद नाम के लालची शख्स ने शाकिरा की हत्या कर डाली। संपत्ति के लालच में ही श्रद्धानंद ने अपनी पत्नी शाकिरा को जिंदा दफना दिया था। लेकिन बाद में स्वामी को पकड़ लिया गया और फिर उम्रकैद की सजा सुनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications