'शादीशुदा होकर किसी और के पति के साथ ये सब', निखिल पटेल की गर्लफ्रेंड पर भड़कीं दलजीत कौर

Dalljiet Kaur On Nikhil Patel Girlfriend: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी लेकिन ये शादी 10 महीने में ही टूट गई है।

दलजीत कौर और निखिल पटेल का रिश्ता
शादी के 10 महीने बाद ही दलजीत कौर और उनके दूसरे पति निखिल पटेल के बीच अनबन शुरू हो गई थी और आखिरकार ये रिश्ता टूट गया है। आपको बता दें कि दलजीत ने निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी। दलजीत का आरोप है कि निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

dalljiet kaur

सफीना नजर पर भड़कीं दलतीज कौर
दूसरी तरफ निखिल पटेल ने दलजीत कौर के साथ अपनी शादी मानने से ही इनकार कर दिया है। वहीं अब दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के सवालों के जवाब के दौरान निखिल पटेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नजर पर अपनी भड़ास निकाली है।

सफीना नजर पहले से शादीशुदा हैं
लाइव सेशन में दलजीत कौर ने खुलासा किया है कि निखिल पटेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नजर पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां भी हैं। दलजीत कौर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान फैंस के सवालों के जवाब दिए थे।

दलजीत ने निखिल से पूछा- मुझसे शादी क्यों की?
इस दौरान दलजीत कौन ने कहा- मेरे मन में दो सवाल हैं, पहला सवला ये है कि अगर निखिल पहले से ही वो सब करके खुश था जो वो आज कर रहा है, तो उसने मुझसे शादी क्यों की? शायद, उसे तब इस तरह की पब्लिसिटी नहीं मिलती।

'एक लड़की ही दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद कर देती है'
दलजीत कौर ने निखिल पटेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नजर की आलोचना करते हुए कहा- दूसरा, जो लोग बोलते हैं न कि एक लड़की ही लड़की की जिंदगी बर्बाद करती है, सही बोलते हैं। मैं उसे दोष नहीं दे रही हूं, मुझे लगता है कि मैं उसे दोषी ठहराऊंगी। जब पति पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तब तो वैसे भी वो लोग एक दूसरे के बारे में कुछ अच्छा नहीं कहेंगे, ऐसे में किसी तीसरे इंसान को वो पूरी जगह नहीं भरनी चाहिए।

'किसी और के पति का खालीपन भर रहे हो?'
दलजीत कौर ने आगे खुलासा किया कि सफीना नजर पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। एक्ट्रेस ने कहा- आप खुद शादीशुदा हो, पति हैं, 2 बच्चे हैं और किसी और के पति का खालीपन भर रहे हो? क्यों? मेरे दिल में ये सवाल पूरी जिंदगी रहेगा। मुझे नहीं लगता कि उसे कुछ भी करने की जरूरत है जो वो कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+