साइरस मिस्त्री के निधन पर दुखी दीया मिर्जा ने लोगों के लिए लिखी ये पोस्ट, की ये गुजारिश
साइरस मिस्त्री के निधन पर दुखी दीया मिर्जा ने फैंस के लिए लिखी ये पोस्ट, की ये गुजारिश
मुंबई, 05 सितंबर: टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष और शापूरजी पल्लोनजी समूह के प्रमुख साइरस मिस्त्री का रविवार को एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। 54 वर्षीय बिजनेस टाइकून का रविवार, 4 सितंबर को मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में निधन से लोगों का जबदस्त झटका लगा है। उनकी असामयिक मृत्यु के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया वहीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने दुख व्यक्त करते अपने फैंस से एक गुजारिश भी की है।

साइरस मिस्त्री की मौत के बाद दीया मिर्जा ने की ये गुजारिश
साइरस मिस्त्री के निधन की चौंकाने वाली घटना को संज्ञान में लेते हुए दीया मिर्जा ने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट लिख कर अनुरोध किया है। दीया ने लोगों से कार में यात्रा करते समय सीट बेल्ट पहनने और अपने बच्चों को भी यही सिखाने का गुजारिश की है।

दीया मिर्जा ने लिखी ये पोस्ट
दीया मिर्जा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं आपसे अपनी कार में सीट बेल्ट पहनने के लिए विनती करती हूं और अपने बच्चों को सीट बेल्ट पहनना सिखाएं। यह सीट बेल्ट जीवन बचाता है।"
I beg you to wear your seat belts. Teach your children to wear seat belts. It saves lives 🙏🏻🙏🏻
— Dia Mirza (@deespeak) September 4, 2022
फैंस ने दीया की पोस्ट पर दी ये सलाह
एक सोशल मीडिया यूजर ने दीया की पोस्ट पर लिखा "स्कूल के सलेबस में रोड सेफ्टी पढ़ाया जाना चाहिए , शराब के नशे में वाहन चलाने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने पर कार्रवाई होनी चाहिए, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए- यह लोगों को यातायात अपराध करने और तेज गति से वाहन चलाने से रोकेगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सख्त परीक्षा होनी चाहिए।

पुलिस के अनुसार किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी
बता दें टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार कोप पुणे से मुंबई आ रहे थे तभी मुंबई के पास हुई दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने एक प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया है कि जिस लग्जरी कार में साइरस मिस्त्री और कार में सवार जहांगीर पंडोले की मौत हो गई हो,कार बहुत स्पीड से चल रही थी। कार की स्पीड कंट्रोल ना करने की वजह से ये भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने कहा कि पीछे की सीटों पर बैठे साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications