आफताब शिवदासानी के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, KYC अपेडट करने के नाम पर लाखों रुपए हुए डेबिट

Aftab Shivdasani Cyber Fraud: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वह साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर आफताब शिवदासानी को एक टेक्स्ट मैसेज आया था और उसके बाद ही उनके खाते से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। एक्टर ने बताया कि एक प्राइवेट बैंक का केबाईसी (KYC) अपडेट करने के लिए कहा गया था। उसी को अपडेट करने के चक्कर में उनको ये भारी नुकसान हो गया है। उन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाया है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

केवाईसी के लिए एक्टर के पास आया था मैसेज
आपको बता दें कि आफताब शिवदासानी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में उनके साथ हुए साइबर फ्रॉड मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक्टर के साथ ये घटना गत 8 अक्टूबर 2023 (रविवार) को हुई। इसके बाद 9 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को थाने में मामला दर्ज किया गया। खबर है कि एक्टर आफताब शिवदासानी को एक अननोन मोबाइल नंबर से मैसेज आया था। उसमें उन्हें बैंक से जुड़े अपने केवाईसी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कहा गया था।

Aftab Shivdasani

बैंक अकाउंट से निकाल लिए 1.50 लाख रुपए
एक्टर को भेजे गए मैसेज में लिखा था कि अगर उन्होंने जल्द से जल्द अपना केवाईसी अपडेट नहीं किया तो उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके बाद जल्दबाजी में आफताब ने मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक कर दिया और जैसे जैसे निर्देश दिए गए थे, उनका पालन करते रहे। इस प्रोसेस के दौरान उन्हें अचानक एक और मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि उनके बैंक अकाउंट से 1,49,999 लाख रुपये डेबिट हो गए हैं।

पुलिस में दर्ज की गई है शिकायत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब शिवदासानी ने गत 9 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को बैंक के ब्रांच मैनेजर से संपर्क किया था और उनकी सलाह के आधार पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+