Covid 19: 'बाहुबली' के 'कटप्पा' की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 09 जनवरी। देश में इन दिनों कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आमजनों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ताजा मामले में फिल्म 'बाहुबली' में 'कटप्पा' का किरदार निभाकर फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, वो अभी तक होम आइसोलेशन में थे लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके फैंस इस वक्त गहरी चिंता में हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

'कटप्पा' भी कोरोना संक्रमित
हालांकि एक्टर की तबीयत पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना के लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया था, जिसमें वो Positive निकले थे।
Recommended Video

चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
उसके बाद वो होम आइसोलेशन में थे लेकिन 7 जनवरी को उनकी तबीयत थोड़़ी बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

‘कटप्पा' के रोल से पूरे देश में मशहूर हो गए
मालूम हो कि 67 साल के सत्यराज ने साल 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘सत्तम एन कईइल' थी। हिंद दर्शक उन्हें फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की वजह से पहचानते हैं तो वहीं फिल्म ‘बाहुबली' में ‘कटप्पा' के रोल से वो पूरे देश में मशहूर हो गए।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,59,632 नए केस सामने आए
आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,59,632 नए केस सामने आए हैं और 327 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 40,863 लोग ठीक भी हुए हैं।
देश का Positivity rate 10.21%
नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त कोरोना के कुल सक्रिय केस 5,90,611 हो गए हैं। देश में से संक्रमित में से मरने वालों की संख्या 4,83,790 हो गई है जबकि देश में अब तक 151.58 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। देश का Positivity rate 10.21% हो गया है। जबक टोटल रिकवरी 3,44,53,603 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications