बॉलीवुड इंस्डस्ट्री में कोरोना का तांडव,सिंगर विशाल दादलानी हुए कोविड पॉजिटिव
बॉलीवुड इंस्डस्ट्री में कोरोना का तांडव,सिंगर विशाल दादलानी हुए कोविड पॉजिटिव
मुंबई, 07 जनवरी। महाराष्ट्र और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कोविड केस लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर विशाल दादलानी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी होम कोरोना टेस्ट किट की फोटो शेयर कर अपने फैंस को ये जानकारी दी है।

सिंगर विशाल ने लिखा जो भी लोग मेरे संपर्क में पिछले 10 दिनों से में आया हो वो भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें। उन्होंने कहा अफसोस की बात है कि हर एहतियात के बावजूद, मैं कोविड की चपेट में आ चुका हूं। विशाल ने आगे लिखा किसी भी समय शूटिंग के दौरान सभी कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया और ना ही मैं बिना मास्क के किसी से मिला हूं। जहां तक मैं जानता हूं, न ही मैंने किसी गंदी चीज को छुआ है फिर भी मैं कोरोना की चपेट में आ गया। हालांकि मेरे कोविड लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं, लेकिन फिर भी काफी समस्या है कृपया अपना सावधान रखें।












Click it and Unblock the Notifications