Coolie BO Collection Day 6: रजनीकांत की 'कूली' ने की तूफानी कमाई, छठे दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

Coolie Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'कूली' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करोड़ों की कमाई की थी।

14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी रजनीकांत की 'कूली'
आपको बता दें कि रजनीकांत का नाम आते ही दर्शकों में एक अलग ही जोश देखने को मिलता है और यही नजारा उनकी नई रिलीज 'कूली' के साथ भी देखने को मिल रहा है। ये फिल्म गत 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तमिल एक्शन-थ्रिलर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

Coolie Box Office

'वॉर 2' को कड़ी टक्कर दे रही है 'कूली'

लोकेश कनगराज की निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म 'कूली' बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर की मूवी 'वॉर 2' को कड़ी टक्कर दे रही है।

छठे दिन 'कूली' ने कमाए इतने करोड़

स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है। पहले ही दिन 'कूली' ने 65 करोड़ रुपये की कमाई कर इंडस्ट्री को चौंका दिया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो छठे दिन मूवी ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिर्फ पांच दिनों में अबतक फिल्म का कुल कलेक्शन 206.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जिससे ये रजनीकांत की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।

'कूली' ने 6 दिनों में कमाएं इतने पैसे

-फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 54.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपए, चौथे दिन 35.25 करोड़ रुपए और पांचवे दिन 12.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

-हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। इस दिन फिल्म ने केवल 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म की कुल 206.67 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+