'Love you baby,इस जहां में तुमसे सुंदर कोई नहीं, LUX के एड में तुमको देख..', जैकलीन से सुकेश ने फिर किया इजहार
Conman Sukesh Chandrashekhar Jacqueline Fernandez letter: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को ईस्टर की बधाई देते हुए एक प्यार भरा खत लिखा है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

'I Love you baby, तुम्हें क्या पता, तुम कितनी सुंदर हो, इस जहां में तुमसे सुंदर और कोई भी नहीं है। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...', ये सारी बातें दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज लिखे अपने एक पत्र में कही है। सुकेश ने इससे पहले भी कई बार जेल से लेटर लिखकर जैकलीन को अपने प्यार और इमोशन के बारे में बताया है। इस बार सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को ईस्टर की बधाई देते हुए ये प्यार भरा खत लिखा है।
इस लेटर में सुकेश ने यह भी बताया है कि वह जैकलीन को Lux Cozi के एड में देखकर उसके बारे में सोचता है।
जैकलीन के लिए सुकेश का प्यार भरा खत...
सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा,
"My Baby my Bomma, जैकलीन, बेबी, मेरी तरफ से आपको ईस्टर की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं जानता हूं कि ये पूरे साल में आपका सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। आपको ईस्टर के एग्स भी बहुत पसंद हैं। क्या तुम्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा है कि मैं तुम्हें कितना याद करता हूं। क्या तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारी बच्चों जैसी खिलखिलाती हुई हंसी को बहुत याद कर रहा हूं...। क्या तुम्हें पता है कि तुम मेरी बच्ची हो, तुम कितनी सुंदर है। इस पूरे जहां में तुम्हारे जैसा सुंदर कोई नहीं है। My bunny rabbit...आई लव यू, माई बेबी। तुम और मैं हमेशा एक साथ हैं और हमेशा के लिए साथ रहेंगे...। ये दुनिया देखेगी कि ये बुरा वक्त जल्द ही खत्म हो जाएगा। ये टाइम भी बीत जाएगा...।''

'अगला ईस्टर तुम्हारा बेस्ट ईस्टर होगा...'
सुकेश चंद्रशेखर लेटर में आगे लिखते हैं...''मैं वादा करता हूं अगला ईस्टर तुम्हारा बेस्ट ईस्टर होगा। बेबी, मैं तुम्हारे बारे में बहुत कुछ सोच रहा था, कैसे मैं इस गाने का नया वर्जन, 'तुम मिले, और दिल खिले...और जीने को क्या चाहिए...' मुझे ऐसे ही पागलों की तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया जैकलीन। तुम्हारे पैरेंट्स को भी ईस्टर की बधाई।''

बता दें कि 200 करोड़ की ठगी करने वाला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का दावा है कि वह और जैकलीन एक-दूसरे से प्यार करते हैं और रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर जैकलीन और सुकेश की गले लगाते और किस करते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। जैकलीन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केंद्रीज जांच एजेंसी जांच कर रही है।
ये देखिए वो एड...जिसके बारे में लेटर में सुकेश कर रहे हैं...बात
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। जिस वक्त सुकेश पर ये आरोप लगा, वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद था। जैकलीन को पहले के एक पत्र में, सुकेश ने कहा था कि वह उनके जीवन में "रंग वापस लाएंगे"। उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज को होली की बधाई भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications