'भूत कोला' की परंपरा का मजाक बनाना पड़ा भारी, 'कांतारा' एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
'कांतारा' फिल्म के एक्टर ने 'भूत कोला' परंपरा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Complaint against Kantara actor: कन्नड़ फिल्म कांतारा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म की तारीफ फैंस से लेकर बॉलीवुड के एक्टर्स भी कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म के अभिनेता चेतन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था, जिसके बाद अब कर्नाटक पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म कांतारा में दिखाई गई भूत कोला की परंपरा पर कमेंट करते हुए अपमानजनक बयान दिया था।

कांतारा फिल्म इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों कंगना रनौत ने भी फिल्म को लेकर बयान दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि ये फिल्म अगले साल ऑस्कर के लिए जानी चाहिए। फिल्म को दर्शकों का भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन अब इसके एक्टर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।
एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने भूत कोला की परंपरा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसे में एक्टर के खिलाफ काफी कुछ कहा जा रहा था। हालांकि, अब पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए एक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा ली है।
अब आपके मन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर ये भूत कोला की परंपरा है क्या? दरअसल कर्नाटक के इलाकों में मनाई जाने वाली एक प्रथा को भूत कोला कहा जाता है। इस प्रथा के तहत ग्रामीण लोग दैव की पूजा करते हैं और गांव का ही कोई व्यक्ति दैव की वेश-भूषा धारण करता है। ये व्यक्ति नृत्य भी करने लगता है।
ऐसी मान्यता है कि नृत्य करते-करते इस शख्स के अंदर देवता आ जाते हैं। इस दौरान दैव नर्तक जो भी कहता है, ग्रामीण लोगों को उसका पालन करना होता है। कांतारा की कहानी भी इसी प्रथा से प्रेरित है।
दरअसल कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा ने कहा था कि भूत कोला की परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है। हिंदू धर्म जब अस्तित्व में आया था, ये उससे भी पहले से मौजूद थी। चेतन अहिंसा के इस बयान के बाद से ही लोग उनपर भड़क गए हैं। ऐसे में पुलिस ने शिकायत के बाद एक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications