Devraj Patel: मौत से कुछ घंटे पहले देवराज पटेल ने शेयर किया था आखिरी वीडियो, फैंस को कहा-'गुडबॉय दोस्तों'
Devraj Patel Last Video: मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन देवराज पटेल अब इस दुनिया में नहीं रहे। 26 जून को वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे। तभी तेज स्पीड में पीछे से ट्रक आया और दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही देवराज की मौत हो गई थी। जबकि उनके दोस्त की इस वक्त गंभीर हालत बनी हुई है।
देवराज पटेल का आखिरी वीडियो वायरल
देवराज पटेल जो कि अपनी वीडियो से सबको हंसाया करते थे आज वह हमारे बीच नहीं है। महज 22 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया। इस यंग कलाकार की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हैं। ऐसे में अब देवराज का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौत से कुछ घंटे पहले किया शेयर
मौत से कुछ घंटे पहले ही देवराज पटेल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उनके इस आखिरी वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। इस वीडियो में देवराज कहते हैं, 'हैलो दोस्तों, भगवान ने मेरा शक्ल ऐसा बनाया है न कि लोगों को समझ नहीं आया, क्यूट बोलें या क्यूटिया... बाय।' वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भुवन भम के साथ सीरीज में किया काम
बता दें कि, देवराज पटेल सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ही नहीं थे। बल्कि उन्होंने मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के साथ सीरीज 'ढिंढौरा' में भी काम किया है। इस सीरीज में देवराज का एक डॉयलाग था दिल से बुरी लगता है जो कि काफी फेमस हुआ था। देवराज को भुवन ने भी उनके साथ फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications