'गुत्थी' की हार्ट सर्जरी की खबर सुन क्या था कपिल शर्मा का पहला रिएक्शन, जानिए अब कैसे हैं सुनील ग्रोवर
मुंबई, 04 फरवरी: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में सीने में दर्द के बाद हार्ट सर्जरी की गई है। मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सुनील की चार बाईपास सर्जरी की गईं, जिसके बाद 3 फरवरी की शाम उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी मिल गई। एक्टर का स्वास्थ्य ठीक है। अस्पताल ने बताया था कि एक्टर की सर्जरी बीते हफ्ते की गई थी, जो सफल रही। वहीं इस खबर के बाद जहां एक तरफ फैंस चौंक गए और उनके लिए दुआएं करने तो दूसरी तरफ एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने एक्स कोस्टार की सर्जरी पर चिंता जताई है।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया भर्ती
दरअसल, जैसे ही सुनील ग्रोवर की हेल्थ से जुड़ी खबर मिली तो इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस काफी परेशान नजर आए। लंबे वक्त से सीने में दर्द के चलते उनकी बाईपास सर्जरी करनी पड़ी, जिसके बाद वो अब स्वस्थ होकर अस्पताल से घर भी लौट आए हैं। इस बीच कपिल शर्मा ने अपने साथी कॉमेडियन रह चुके सुनील की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की है।

जानिए कपिल शर्मा का पहला रिएक्शन
4 इमरजेंसी बाईपास सर्जरी के बाद सुनील को गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं फ्लाइट में कथित तौर पर अपशब्द कहने के बाद 2017 में कपिल की सुनील से अनबन हो गई थी। इससे पहले दोनों कॉमेडियन ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो के पहले सीजन में साथ काम करते हुए दर्शकों को खूब हंसाया था। वहीं जब कपिल शर्मा ने सुनील के बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें उनसे जुड़ी कोई जानकारी है तो जानिए कपिल शर्मा का पहला रिएक्शन क्या था?

'मैं उनसे मैसेज की उम्मीद नहीं कर सकता हूं'
TOI से बात करते हुए कपिल शर्मा ने जवाब दिया कि मैं पूरी तरह से हैरान था और मैं सुनील के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हूं। मैंने उन्हें एक मैसेज भेजा था, लेकिन जाहिर है कि उन्हें गुरूवार को छुट्टी मिली, इसलिए मैं उनसे मैसेज की उम्मीद नहीं कर सकता हूं। कपिल ने आगे कहा कि उन्हें बहुत कम उम्र में दिल की सर्जरी करवानी पड़ी, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

'मुझे उनके बारे में अपडेट मिलता रहा'
वहीं सुनील के हेल्थ अपडेट को लेकर कपिल ने बताया कि मैंने अपने कामन दोस्तों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की है। इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम करते हुए हम लोगों के कई दोस्त हैं और और वे नियमित रूप से मुझे उनके बारे में अपडेट देते रहते हैं। बता दें कि साल 2017 की घटना के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रास्ते अलग हो गए थे, लेकिन वो एक-दूसरे के साथ हेल्दी रिलेशन शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications