Coffee with Alone: 'कंगना का पूरा नाम KRK, वो तो ज्ञान की भंडार', मशहूर कॉमेडियन ने क्यों कहा ऐसा? Exclusive

Comedian Sunil Pal on Kangana Ranaut (वनइंडिया एक्सक्लूसिव): अपने मजाकिया लहजे और गजब अंदाज से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत पर एक बड़ी टिप्पणी की है और उन्हें बड़ा ज्ञानी बताया है।

उनका कहना है कि 'नॉलेज' के मामले में उनका कोई जवाब नहीं, वो बहुत कुछ बोलती हैं , बेबाक बोलती हैं और बहुत सही बोलती हैं।' वनइंडिया हिंदी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सुनील पाल ने बहुत सारी मजेदार बातें की।

Coffee with Alon

दरअसल वो इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉफी विद अलोन' को लेकर चर्चित हैं, जो कि दीवाली के आस-पास रिलीज होगी। इस फिल्म में वो एक सिंगल करेक्टर प्ले कर रहे हैं, ये फिल्म डिप्रेशन का शिकार हुए एक व्यक्ति की कहानी है।

'ये फिल्म करेक्टरलेस है क्योंकि इसमें और कोई करेक्टर नहीं'

उन्होंने कहा कि ' मैंने अपने पोस्टर में बताया है कि ये फिल्म 'करेक्टरलेस' है क्योंकि इसमें और कोई करेक्टर नहीं है, मतलब कहने का ये एकल फिल्म है।'

'सब्जेक्ट भले ही डिप्रेशन का है लेकिन फिल्म एंटरटेनिंग है'

एक जमाने में जैसे सुनील दत्त साहब की फिल्म आई थी 'यादें', वैसे अब सुनील पाल की फिल्म आ रही है ' कॉफी विद अलोन', सब्जेक्ट भले ही डिप्रेशन का है लेकिन फिल्म एंटरटेनिंग है इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।'

'सीरयसनेस जहां, सुनील पाल वहां क्योंकि कॉमेडी इज सीरयस बिजनेस'

एक कॉमेडियन इतने गंभीर विषय पर फिल्म लेकर आ रहा है, क्या इसके पीछे कोई खास वजह है? तो इस पर सुनील पाल ने कहा कि 'ये तो हमारे गुरुजी यानी कि चार्ली चैपलिन ने ही कहा है ना कि 'कॉमेडी इज सीरयस बिजनेस इसलिए तो मैं हर तरह से शो कर लेता हूं।'

'शादी के शो कर लेता हूं, भारत के शो कर लेता हूं, पब्लिक के शो भी कर लेता हूं और कोई श्मशान और कब्रिस्तान में भी बुलाए तो वो भी कर लूंगा, हालांकि वहां तो सीरयसनेस का बाजार भरा होता है और मैं समझता हूं कि सीरयसनेस जहां है, सुनील पाल वहां है क्योंकि कॉमेडी इज सीरयस बिजनेस।'

कंगना रनौत को कुछ सलाह देने चाहेंगे सुनील जी?

सुनील पाल बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात लोगों के सामने रखते हैं, उनसे जब पूछा गया कि 'आपकी ही तरह बेबाकी बॉलीवुड ' क्वीन ' कंगना रनौत के अंदर भी है, बहुत स्पष्ट बोलती हैं लेकिन अक्सर उनका स्पष्ट बोलना लोगों को बुरा लग जाता है? तो क्या आप उन्हें सलाह देना चाहेंगे? तो उस पर सुनील पाल ने जो कहा वो वाकई काफी मजेदार था।

'केआरके का मतलब कंगना रनौत नॉलेज, वो बहुत ज्ञानी हैं'

उन्होंने कहा कि ' पहली बात तो मैं ये कहना चाहूंगा कि वो बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं और बहुत अच्छी इंसान भी हैं, हर कोई अपने प्रोसेस और लर्निंग में सीखता ही है, एक तरह से वो मेरे लिए केआरके ही है। KRK का मतलब यानी कि 'कंगना रनौत नॉलेज', उनको हर चीज पर बड़ा अच्छा ज्ञान है, उनके पास बहुत बढ़िया और ऐतिहासिक नॉलेज हैं, जिसे सुनने के बाद सच में मजा आ जाए इसलिए मैं तो उन्हें ज्ञान का भंडार मानता हूं।'

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+