CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस बनीं इंस्टाग्राम सेंसेशन, मिनटों में वायरल हुआ 'ऐसा' वीडियो
CM Devendra Fadnavis Wife Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र की प्रथम महिला और सिंगर अमृता फडणवीस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह अपनी सिंगिंग के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अमृता फडणवीस का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमृता फडणवीस को एक गाना गाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और अब उन्हें अरिजीत सिंह की जगह फेवरेट सिंगर बताया जा रहा है।

अमृता फडणवीस ने गाया ऐसा गाना
वीडियो में अमृता फडणवीस हरे रंग के आउटफिट में बैठी हुई हैं और एक प्यारा सा गाना गा रही हैं। उनके गायन की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा है- मैं आज फिर से कह रहा हूं कि अब मेरे फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह नहीं बल्कि अमृता फडणवीस हैं। क्या धुन है, क्या आवाज है। मजा आ गया।
लोगों ने की अमृता फडणवीस की जमकर तारीफ
अमृता फडणवीस की सिंगिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अमृता फडणवीस की आवाज और प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके गायन से श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और नेहा कक्कड़ जैसे बड़े सिंगर्स को भी टक्कर मिल रही है।
शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं अमृता फडणवीस
-जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने 6 साल की उम्र से ही शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षिण हासिल किया है। वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करती हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी प्लेबैक सिंगिग कर चुकी हैं।
-अमृता फडणवीस अपने गायन के लिए काफी फेमस हैं। उन्होंने कई सामाजिक पहलों के तहत म्यूजिकल टैलेंट शो 'मिट्टी के सितारे' की शुरुआत की थी, जिसमें मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों को मंच प्रदान किया गया था। उनकी इस पहल को काफी तारीफ मिली थी। हालांकि हर किसी की राय एक जैसी नहीं है।
-हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अमृता फडणवीस के गायन पर नकारात्मक टिप्पणियां भी की हैं लेकिन अधिकांश लोगों ने उनकी प्रतिभा को सराहा है। अमृता फडणवीस की ये नई उपलब्धि उनके पति, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए भी गर्व का क्षण है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता
सोशल मीडिया पर अमृता फडणवीस के फैंस उन्हें "नई सिंगिंग सेंसेशन" कहकर बुला रहे हैं। ये वीडियो एक बार फिर से ये साबित करता है कि अमृता फडणवीस न केवल एक बेहतरीन सिंगर हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सक्षम हैं।
अमृता फडणवीस का बॉलीवुड डेब्यू
अमृता फडणवीस ने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में 'सब धन माटी' गाना गाया था। इसी गाने से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के जीवन पर आधारित बायोपिक संघर्ष यात्रा में भी एक गाना गाया है।
अमिताभ बच्चन के साथ था पहला म्यूजिक वीडियो
आपको बता दें कि अमृता फडणवीस का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिर से' नाम से था जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया था। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को एक ही दिन में 7 लाख से अधिक बार देखा गया था और तीन दिनों में 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए थे।
साल 2018 में गाया था 'मुंबई रिवर एंथम'
साल 2018 में अमृता फडणवीस का एक खास गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम 'मुंबई रिवर एंथम' था। ये गाना मुंबई की चार नदियों-पोइसर, दहिसर, ओशिवारा और मीठी को बचाने के लिए था। उन्होंने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए 'अलग मेरा ये रंग है', कोरोना योद्धाओं के लिए 'तू मंदिर तू शिवाला' और महिला सशक्तिकरण के लिए 'तिला जगू द्या' गाना गाया है।












Click it and Unblock the Notifications