Citadel Honey Bunny Teaser: वरुण धवन-सामंथा का दमदार एक्शन, रिलीज हुआ 'सिटाडेल' का टीजर
Citadel Honey Bunny Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी जल्द ही लोगों को एंटरटेन करती नजर आएगी। लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए, वरुण और सामंथा की एक्शन से भरपूर सीरीज 'सिटाडेल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
'सिटाडेल-हनी बनी' का दमदार टीजर रिलीज
'सिटाडेल हनी बनी' का टीजर आज यानी 1 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ये हिंदी वेब सीरीज रोमांच से भरपूर होने वाली है। इसके अलावा ये सीरिज दर्शकों को स्पाई, रोमांस और एक जंगल सफारी पर ले जाने का पूरा वादा करती है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ये सीरीज
'सिटाडेल- हनी बनी' मेकर राज एंड डीके ने अपने एक्स हैंडल पर इसका टीजर रिलीज किया है। वरुण और सामंथा के अलावा, इसमें केके मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवंकित सिंह परिहार, काशवी मजुमदार, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि 'सिटाडेल: हनी बनी' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
7 नवंबर 2024 को स्ट्रीम होगी सीरीज
डेढ़ मिनट के टीजर वीडियो में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सामंथा रुथ प्रभु का स्पाई के रोल में जबरदस्त एक्शन, वरुण धवन की इमोशनल कर देने वाली कहानी और केके मेनन के अलग अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया है। टीजर देखकर कुछ देर के लिए आपके होश उड़ जाएंगे। ये वेब सीरीज आगामी 7 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।
सामंथा ने लिया है काम से ब्रेक
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज की लीड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी गंभीर बीमारी के इलाज के चलते पिछले काफी समय से काम से ब्रेक लिया हुआ है। इस सीरीज की शूटिंग पूरी करने के बाद से ही सामंथा अमेरिका में मौजूद हैं। वहां उनकी ऑटो इम्यून बीमारी का इलाज चल रहा है।
वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म में नजर आएगी। फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में पूरा हो गया है। इसके अलावा वरुण धवन इन दिनों अपनी पत्नी और बेबी को अपना पूरा टाइम दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications