विल स्मिथ से थप्पड़ खाने वाले कॉमेडियन क्रिस रॉक की 'चमकी किस्मत', धड़ाधड़ बिक रहे शो के टिकट
विल स्मिथ से थप्पड़ खाने वाले कॉमेडियन क्रिस रॉक की 'चमकी किस्मत', धड़ाधड़ बिक रहे शो के टिकट
वाशिंगटन (यूएस), 29 मार्च: कॉमेडियन क्रिस रॉक को 94वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में मशबूर अभिनेता विल स्मिथ ने थप्पड़ मारा था। विल स्मिथ की पत्नी पर जोक्स बनाने वाले कॉमेडियन क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने मंच पर सबके सामने जोरदार थप्पड़ मारा था लेकिन कॉमेडियन मंच छोड़कर गए नहीं और वहीं खड़े रहे। क्रिस रॉक के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक विल स्मिथ से थप्पड़ खाने के बाद कॉमेडियन क्रिस रॉक के स्टैंड-अप शो की टिकटें बहुत अधिक बिक रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस रॉक अपने आगामी स्टैंड-अप शो के लिए टिकटों की बिक्री में वृद्धि देख रहे हैं।

रातोंरात बिकी टिकट
वैराइटी के मुताबिक सेकेंडरी टिकटिंग मार्केटप्लेस, टिकपिक ने कॉमेडियन क्रिस रॉक के ईगो डेथ वर्ल्ड टूरटूर को पिछले महीने की तुलना में रातोंरात अधिक टिकट बेचे हैं। कंपनी ने दावा किया कि रविवार (27 मार्च) रात से टिकट की कीमतों में वृद्धि हुई है, जो 18 मार्च को न्यूनतम 46 अमेरिकी डॉलर प्रति टिकट से बढ़कर न्यूनतम 341 अमेरिकी डॉलर हो गई है।

बैक-टू-बैक शो करने वाले हैं कॉमेडियन क्रिस रॉक
कॉमेडियन क्रिस रॉक 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को विल्बर थिएटर में बैक-टू-बैक शो करने वाला हैं। क्रिस रॉक ने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर पेश करते हुए स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ गंजेपन का मजाक उड़ाा था। जिसके बाद विल स्मिथ को गुस्सा आया और उन्होंने मंच पर जाकर क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने के बाद स्मिथ अपनी सीट पर लौट आए और चिल्लाया, "मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से कभी मत लेना।''

विल स्मिथ ने मांगी माफी
घटना के कुछ मिनट बाद, स्मिथ को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। ऑस्कर अवॉर्ड लेने के दौरान विल स्मिथ ने माफी मांगी। बाद में इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। ऑस्कर अवॉर्ड लेते वक्त माफी मांगते हुए विल स्मिथ ने कहा, प्यार आपसे ऐसी पागलपंती वाली चीजें करवाता है।

जानें कॉमेडियन क्रिस रॉक के बारे में
बता दें कि कॉमेडियन क्रिस रॉक दुनिया के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। कॉमेडियन के अलावा वो एक राइटर, एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। क्रिस रॉक को चार बार ग्रेमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

इस शो से मिली कॉमेडियन क्रिस रॉक को पहचना
रॉक ने 1984 के दौरान न्यूयॉर्क सिटी के कैच ए राइजिंग स्टार में स्टैंड-अप कॉमिक के रूप में काम करना शुरू किया था। लेकिन कॉमेडियन क्रिस रॉक को पहचान Saturday Night Live शो से मिली थी। इसके बाद क्रिस रॉक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।












Click it and Unblock the Notifications