हल्के में मत लेना! फराह खान के कुक दिलीप का बिहार में तैयार हो रहा आलीशान आशियाना, 6 बेडरूम वाला होगा घर
Farah Khan Cook Dilip: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) फिल्मों के अलावा यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर कुकिंग वीडियोज अपलोड करती नजर आती हैं, जिसमें उनके साथ उनका कुक दिलीप भी साथ होता है। अब दिलीप को लेकर नया और बड़ा अपडेट आया है।
फराह खान के साथ-साथ उनके व्यूअर दिलीप को भी देखना काफी पसंद करते हैं। इस बीच अब दिलीप का एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें वो अपने गांव को दिखाते हैं, साथ ही बिहार में बन रहे अपने घर का दीदार लोगों को करा रहे हैं।

फराह खान भले ही कैमरे के पीछे की स्टार हों, लेकिन उनके यूट्यूब चैनल पर उनके कुक दिलीप ही सबका ध्यान खींच रहे हैं। करण जौहर, अदिति राव हैदरी, करिश्मा तन्ना और करण पटेल जैसी मशहूर हस्तियों के कई व्लॉग के दौरान जो सबसे खास रहा वो ये कि दर्शक दिलीप को देखना पसंद करते हैं।
फराह का कुक बिहार में बनवा रहा घर
फराह खान के साथ वीडियो में कुक दिलीप जरूर नजर आते है, जो कि बिहार अपने गांव में घर बनवा रहे हैं। दिलीप ने व्लॉग में बताया है कि वो अपने पूर्वजों का घर रेनोवेट करवा रहे हैं। साथ ही खुद का 3 मंजिला आशियाना भी बनवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घर में करीब 6 बेडरूम्स होंगे और सामने की तरफ गार्डन होगा, जिसमें आम के पेड़ लगेंगे।
तैयार हो रहा आलीशान घर, दिखाई झलक
वीडियो में कुक दिलीप ने बताया कि घर के पास ही एक नदी है, जहां से लोग मछली पकड़कर पका सकते हैं। इतना ही नहीं घर के बाग में दिलीप चेस्टनट उगाने वाले हैं। वीडियो में उन्होंने अपने परिवार से भी मिलाया। दिलीप के इस व्लॉग पर अबतक 6.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। फैन्स दिलीप के घर और परिवार को देखकर काफी खुश नजर आएं।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications