चित्रांशी ध्यानी का प्राइवेट वीडियो Leak, इंटरनेट पर मची तबाही, भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- अब मेरा क्या होगा
Chitranshi Dhyani: भारतीय मॉडल, गायिका और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चित्रांशी ध्यानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सोशल मीडिया पर चित्रांशी ध्यानी का एक प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राइवेट मोमेंट के इस वीडियो को इंटरनेट पर देख एक्ट्रेस भड़क गई हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं चित्रांशी ध्यानी
चित्रांशी ध्यानी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अमित भड़ाना जैसे मशहूर भारतीय यूट्यूबर्स के वीडियो में काम कर चुकी हैं। वहीं इस समय चित्रांशी ध्यानी का प्राइवेट वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

चित्रांशी ध्यानी का प्राइवेट वीडियो वायरल
इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोगों को उनकी चिंता हो रही है। एक्ट्रेस की हालत देखकर लग रहा है जैसे उनकी पर्सनल लाइफ में तूफान आ गया है। वायरल हो रहे वीडियो में चित्रांशी ध्यानी किसी रेस्तरां या कैफे में अकेले बैठी हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में फूट फूटकर रोती दिखीं चित्रांशी ध्यानी
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी से फोन पर बात कर रही हैं और उसके बाद फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रही हैं। इसे देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है और उसकी वजह से उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ है।
प्राइवेट वीडियो पर एक्ट्रेस का रिएक्शन
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चित्रांशी ध्यानी पब्लिक प्लेस पर लगातार फूट-फूटकर रो रही हैं। उसकी वजह से ही ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस प्राइवेट वीडियो पर खुद एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।
इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने लिखी ऐसी बात
-चित्रांशी ध्यानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर कर नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- ये बेहद परेशान करने वाला है और शर्मनाक है। किसी ने बिना मेरी जानकारी या कंसेंट के मेरा प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड कर लिया। जब मैं पर्सनल कॉल पर थी और इमोशनली वल्नरेबल थी। मेरा प्राइवेट वीडियो लीक कर दिया। अब क्या होगा।
-चित्रांशी ध्यानी ने आगे लिखा है- इतना इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना महज मेरी प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं, बल्कि बेसिक ह्यूमन डिसेंसी की घोर कमी को भी दर्शाता है। मैं इस व्यवहार की कड़ी निंदा करती हूं और लोगों से विनती करती हूं कि बाउंड्री की रिस्पेक्ट करें। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-आपको बता दें कि चित्रांशी ध्यानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने वेब शो Brawl-The Battle Within में भी काम किया है। वह एक फेमस एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications