Chitrangada Singh के साथ ट्रेलर लॉन्च में क्या हुआ? एक्ट्रेस दिखीं परेशान, फिर अचानक स्टेज से भाग गईं और....
Chitrangada Singh: वेब सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' का ट्रेलर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस वेब सीरीज के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर हुई ऐसी घटना
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इसकी पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई थी। वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

चित्रांगदा सिंह का वीडियो हुआ वायरल
-सोशल मीडिया पर वेब सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चित्रांगदा सिंह स्टेज पर मौजूद हैं और बहुत ही हैरान और परेशान नजर आ रही हैं।
-इसके बाद अचानक से चित्रांगदा सिंह और उनके पास खड़े दो लोग हड़बड़ी में वहां से निकल जाते हैं। साथ ही वो कुछ इशारा भी करते हैं, लेकिन किसी को कुछ समझ में नहीं आता है।
-सोशल मीडिया पर चित्रांगदा सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- कोई कुछ बताएगा कि क्या हुआ है? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- क्या हुआ, कोई बताओ? चित्रांगदा सिंह स्टेज से भाग क्यों गईं।
क्या हुआ था चित्रांगदा सिंह के साथ?
वीडियो को देखने के बाद ये बात किसी को समझ में नहीं आ रही है कि चित्रांगदा सिंह के साथ क्या हुआ था। वह इवेंट में इतनी परेशान और हैरान क्यों नजर आ रही थीं। वह अचानक से स्टेज से क्यों चली गईं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर चित्रांगदा सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications